{"_id":"6afb4326666c88992d0d4e30","slug":"in-kho-kho-students-from-gujarwas-girls-and-bhojawas-boys-secured-the-top-position-narnol-news-c-196-1-nnl1010-147798-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खो-खो में गुजरवास की छात्राएं व लड़कों में भोजावास अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खो-खो में गुजरवास की छात्राएं व लड़कों में भोजावास अव्वल
विज्ञापन
मंडी अटेली। जिला महेंद्रगढ़ खो-खो एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम वीर भूमि महेंद्रगढ़ ओपन खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय विद्यालय खेल मैदान, गांव कांटी में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत कांटी के सरपंच प्रतिनिधि देवी सिंह देबू ने की।
प्रतियोगिता के दौरान लड़कियों की प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गुजरवास की टीम प्रथम रही और लड़कों में बाबा जिंदादेव खेल नर्सरी, भोजावास की टीम ने सबको पछाड़ते हुए प्रथम स्थान पर रही।
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों, खेल नर्सरी व व ग्राम पंचायतों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत खिलाड़ियों के भव्य मार्च पास्ट के साथ की गई। इसके पश्चात सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन, निष्पक्षता और आपसी सम्मान के साथ खेलने की शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन
उद्घाटन समारोह के दौरान जिला महेंद्रगढ़ खो-खो एसोसिएशन के अध्यक्ष नेपाल सिंह चौहान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत और हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, मेहनत, टीम भावना और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण जरिया है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।