फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Smack addiction spread in Mahendragarh also, two accused arrested

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में भी फैला स्मैक का नशा, दो आरोपी काबू

Sun, 17 Mar 2024 02:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Smack addiction spread in Mahendragarh also, two accused arrested
महेंद्रगढ़। सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर परशुराम चौक स्थित लार्ड कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पास से नशीले पदार्थ स्मैक सहित आरोपी ध्रुव उर्फ चुन्नू निवासी परशुराम चौक महेंद्रगढ़ को गिरफ्तार कर आरोपी से करीब 2.03 मिली ग्राम स्मैक बरामद की थी। आरोपी के खिलाफ थाना शहर महेंद्रगढ़ में केस दर्ज किया गया। आरोपी से पूछताछ में पुलिस ने उसके अन्य साथियों का पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार में संलिप्त दो आरोपियों योगराज व मधुर निवासी महेंद्रगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी योगराज ने अवैध नशीला पदार्थ लाकर ध्रुव को आगे बेचने के लिए दिया था और आरोपी मधुर ने अवैध नशीला पदार्थ लाने के लिए पैसे दिए थे। आरोपी अवैध नशीले पदार्थ को बेचकर बचत को आपस में बांट लेते थे। आरोपियों को शनिवार न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed