फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sky-high claims and beds on the ground...night shelters were cold

Mahendragarh-Narnaul News: आसमानी दावे और बिस्तर जमीन पर...रैन बसेरे पड़े ठंडे

Tue, 06 Jan 2026 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sky-high claims and beds on the ground...night shelters were cold
फोटो संख्या: 54 श्रीगोशाला में बनाए रैन बसेरे में खानापूर्ति के लिए बिछाए गद्दे। संवाद
महेंद्रगढ़। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ठंड के चलते न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री तक पहुंच गया है लेकिन महेंद्रगढ़ में जरूरतमंदों के लिए बनाए गए रैन बसेरों में नगरपालिका के जिम्मेदार पर्याप्त सुविधाएं तो दूर बिस्तर तक उपलब्ध नहीं करा पाए हैं।
विज्ञापन

शहर में ठंड से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से 16 दिसंबर को पांच स्थानों पर अस्थाई रैन बसेरे शुरू कराने के आदेश दिए थे। यह रैन बसेरे असहाय, बेघर, मजदूरों, राहगीरों एवं जरूरतमंदों के लिए शुरू किए गए थे। इनमें साफ-सफाई, बिस्तर, पेयजल, शौचालय व पर्याप्त रोशनी की सुविधा के निर्देश दिए गए थे। पड़ताल की गई तो हकीकत चौंकाने वाली सामने आई।
विज्ञापन

इन रैन बसेरों की जमीनी हकीकत की जांच के लिए टीम जब देर रात पहुंची तो यहां केवल खाली कमरे ही मिले जहां न तो बिस्तर हैं और न ही ठंड से बचाव की समुचित व्यवस्था। इन रैन बसेरों में रात बिताना तो दूर बैठने तक की सुविधा नहीं हैं। शहर के पांचों रैन बसेरों की पड़ताल की गई तो कोई भी व्यक्ति नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
रात सवा आठ बजे...
केस 01 : गोशाला रोड पर रैन बसेरे से शटर तक उठाने के लिए करनी पड़ी भारी मशक्कत
रात सवा आठ बजे टीम श्रीगोशाला पहुंची तो वहां पर रैन बसेरे के नाम पर गोशाला रोड पर एक दुकान का स्थान निर्धारित किया गया था लेकिन जब इसकी पड़ताल की गई तो न ही तो नोटिस नजर आया और न ही व्यवस्थाएं। इस दुकान का शटर तक खोलने के लिए तीन लोगों की टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहां तैनात गोशाला के कर्मचारी मनोज के साथ रैन बसेरे वाले स्थान को देखा तो बिस्तर के नाम पर केवल तीन गद्दे ही नजर आए। कर्मचारी ने बताया कि गद्दे भी गोशाला की ओर से रखे गए हैं। इसमें बिजली-पानी की सुविधाएं तक नजर नहीं आई।
-------------
रात आठ बजे
केस 2 : बस स्टैंड पर बिस्तर व सुविधाओं के नाम पर खाली सीटें
सोमवार रात आठ बजे जब टीम बस स्टैंड पर पहुंची तो वहां पर रैन बसेरे का नोटिस तो लगाया था लेकिन इस रैन बसेरे में बिस्तर के नाम पर खाली सीटें ही नजर आईं। कमरे के बाहर बसेरा का नोटिस लगा हुआ था। बस स्टैंड के चौकीदार मुकेश ने बताया कि जब से प्रशासन का नोटिस मिला है तब से ही बस स्टैंड की तरफ से कमरा उपलब्ध करवाया जा चुका है और नोटिस भी लगा दिया गया है लेकिन नगर पालिका की ओर से कोई सुविधा नहीं दी गई है।
---------------
रात 7:50 बजे
केस 3 : यादव सभा के रैन बसेरे में जमीन पर पड़े मिले चार गद्दे
टीम जब 7:50 बजे यादव सभा में पहुंची तो सभा के ग्राउंड फ्लोर पर कमरा नंबर चार में बनाए गए रैन बसेरे में जमीन पर चार गद्दे व उनमें से दो पर कंबल नजर आए। यहां भी न ही तो पीने का पानी मिला और न ही अन्य प्रकार की व्यवस्थाएं। यादव सभा में तैनात कर्मचारी ने बताया कि नगर पालिका की ओर से कोई सुविधा नहीं दी है। यह गद्दे व कंबल भी यादव सभा की ओर से उपलब्ध कराए गए हैं।
---------------
रात 7:40 बजे
केस : 04 : सैनी सभा के रैन बसेरे में लगे थे पांच बिस्तर
टीम जब शाम 7:40 बजे सैनी सभा में पहुंची तो वहां कमरे में पांच गद्दे डाले हुए थे जो सभा की ओर से उपलब्ध कराए गए हैं। नगर पालिका की ओर से कोई सुविधा नहीं दी जा रही है कमरे के बाहर नोटिस लगा हुआ है। चौकीदार रत्नलाल सैनी से रैन बसेरे का कमरा खुलवाया गया। जांच की गई तो यहां पांच बिस्तरों की व्यवस्था मिली।
-----------------
रात 7:30 बजे

केस : 5 : आंबेडकर भवन में बने रैन बसेरे पर मिला ताला
टीम जब साढ़े 7 बजे आंबेडकर भवन में पहुंची तो वहां अंधेरा पसरा था। भवन पर ताला लटका मिला। ऐसे में यहां रैन बसेरे में दी जाने वाली सुविधाओं का अंदाजा लगाया जा सकता है।
--------------------
प्रशाासन की ओर से 16 दिसंबर को जारी किया गया था पत्र
उपमंडल अधिकारी नागरिक कार्यालय की ओर से 16 दिसंबर को पत्र जारी कर डाॅ. भीमराव आंबेडकर भवन, यादव सभा, सैनी सभा, बस स्टैंड महेंद्रगढ़ व श्रीगोशाला पांच स्थानों पर रैन बसेरे शुरू करने के आदेश दिए थे। नगरपालिका को रैन बसेरों के संचालन की जिम्मेदारी दी थी। तहसीलदार महेंद्रगढ़ को नोडल अधिकारी नियुक्ति किया गया था लेकिन न ही तो नगरपालिका की ओर से रैन बसेरों में कोई सुविधा उपलब्ध कराई गई और न ही कभी नोडल अधिकारी ने इन बसेरों की जांच की।
---------------
वर्जन: 1
आंबेडकर भवन, सैनी सभा तथा यादव सभा के रैन बसेरों में पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं। बस स्टैंड व गोशाला के रैन बसेरों में जल्द ही पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। बिस्तरों के लिए रेडक्रॉस के अधिकारियों से बातचीत की गई है जल्द ही सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। -गौरव सांगवान, सचिव नगरपालिका महेंद्रगढ़।

-------------

-वर्जन: 2

जल्द ही इन सभी बसेरों में सुविधाओं का जायजा लिया जाएगा। जहां भी खामियां पाई जाती हैं उन्हें जल्द दूर करा इन बसेरों में पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। -अजय कुमार, तहसीलदार महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या: 54 श्रीगोशाला में बनाए रैन बसेरे में खानापूर्ति के लिए बिछाए गद्दे। संवाद

फोटो संख्या: 54 श्रीगोशाला में बनाए रैन बसेरे में खानापूर्ति के लिए बिछाए गद्दे। संवाद

फोटो संख्या: 54 श्रीगोशाला में बनाए रैन बसेरे में खानापूर्ति के लिए बिछाए गद्दे। संवाद

फोटो संख्या: 54 श्रीगोशाला में बनाए रैन बसेरे में खानापूर्ति के लिए बिछाए गद्दे। संवाद

फोटो संख्या: 54 श्रीगोशाला में बनाए रैन बसेरे में खानापूर्ति के लिए बिछाए गद्दे। संवाद

फोटो संख्या: 54 श्रीगोशाला में बनाए रैन बसेरे में खानापूर्ति के लिए बिछाए गद्दे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article