फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Skills are essential alongside a degree; only then does the path to employment become easier: Dr. Surya.

डिग्री के साथ हुनर जरूरी, तभी रोजगार की राह आसान : डॉ. सूर्या

Mon, 07 Sep 2026 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Skills are essential alongside a degree; only then does the path to employment become easier: Dr. Surya.
फोटो नंबर- 21बीकेएन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में विद्या​र्थियों को जानकारी देते मुख्य अति​थ
नारनौल। बाबा खेतानाथ राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में सोमवार को अंतिम वर्ष के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए रोजगार क्षमता संवर्धन कार्यक्रम शुरू हुआ। इन्फोसिस फाउंडेशन और सेंटरम फाउंडेशन के सहयोग से यह प्रशिक्षण 7 से 18 सितंबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ व्यावहारिक और रोजगार से जुड़े कौशल देना है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. सूर्या ने कहा कि आज केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है। विद्यार्थियों को संवाद कौशल, आत्मविश्वास, टीम भावना, व्यक्तित्व विकास और समस्या समाधान जैसे गुण भी विकसित करने चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन

प्राचार्य इंजीनियर अनिल यादव ने कहा कि रोजगार के क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में तकनीकी शिक्षा के साथ व्यावहारिक दक्षता जरूरी है। प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी अनिल यादव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को उद्योगों की जरूरत समझने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed