फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Six welcome gates will be built in the city, Hooda Park will be decorated with rangoli, photography will be done with drones.

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में बनेंगे छह स्वागत द्वार, हुड्डा पार्क की रंगोली से होगी सजावट, ड्रोन से होगी फोटोग्राफी

Mon, 08 Jan 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 08 Jan 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Six welcome gates will be built in the city, Hooda Park will be decorated with rangoli, photography will be done with drones.
महेंद्रगढ़। आगामी 22 जनवरी को शहर के हुड्डा पार्क में मनाए जाने वाले दीपोत्सव के लिए रामभक्तों द्वारा जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम की सफलता के लिए शहर में प्रतिदिन 10 से अधिक बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में महिला शक्ति अधिक सक्रिय भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संरक्षण कैलाश पाली ने बताया कि शहर के हुड्डा पार्क में मनाए जाने वाले दीपोत्सव के दौरान 1 लाख 1 हजार 101 दीप जलाए जाएंगे। साथ ही महिला श्रद्धालुओं के पार्क पहुंचे के लिए शहर में छह स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। पार्क को एलईडी लाइटों से सजाया जाएगा। 1800 मोमबत्ती द्वारा 20 खंडों में पांच-पांच हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके लिए 2500 महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। पार्क के मुख्य द्वार पर श्रीराम मंदिर का भव्य चित्र लगाया जाएगा। रामभक्तों का तिलक के साथ स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

ड्रोन से होगी कार्यक्रम की फोटोग्राफी
आयोजन को लेकर पिछले एक माह से रामभक्तों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों का कहना है कि शहर का यह सबसे बड़ा व भव्य आयोजन होगा। पार्क को पूरी तरह से रंगोलियों के माध्यम से सजाया जाएगा। वहीं कार्यक्रम की सफलता के लिए शहर के प्रत्येक घर एवं परिवार की ओर से दीपों का सहयोग किया जाएगा। पार्क के मुख्य द्वार के नजदीक स्थित करीब दो एकड़ भूमि पर लगी टाइलों के मैदान पर मुख्य आयोजन होगा। वहीं पार्क के ट्रेक एवं पार्किंग, मैदान को भी दीपों से कवर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed