{"_id":"65427c0f7f492adb4c000b36","slug":"six-people-injured-in-collision-with-private-canter-bus-coming-from-service-lane-narnol-news-c-196-1-nnl1004-6054-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सर्विस लेन से आ रहे कैंटर की निजी बस से भिड़ंत, छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सर्विस लेन से आ रहे कैंटर की निजी बस से भिड़ंत, छह लोग घायल
Wed, 01 Nov 2023 09:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 01 Nov 2023 09:55 PM IST
विज्ञापन
नांगल चौधरी में दुर्घटना के बाद मौके पर लगी लोगों भीड़। स्रात रू ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। शहर के नजदीक बाईपास फ्लाईओवर के नीचे सर्विस लाइन से आ रहे एक कैंटर और निजी बस में ब्रेक लगाने में संशय होने पर भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार करीब छह सवारियों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं बस की अन्य सवारियों को दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
एक निजी बस नारनौल से जयपुर की ओर जा रही थी। बस करीब दोपहर सवा दो बजे शहर से निकलकर बाईपास फ्लाईओवर के नजदीक ही पहुंची थी कि नेशनल हाईवे स्थित रेस्ट एंड सर्विस स्टेशन के पास से सर्विस लाइन पर चलकर नांगल चौधरी की ओर एक तेज रफ्तार कैंटर आ रहा था। कैंटर व बस चालक में ब्रेक लगाने को लेकर संशय पैदा हो गया, जिससे कैंटर बस से जा भिड़ा। घटना के तुरंत बाद लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं घायलाें को अस्पताल में पहुंचाया गया।
बस और कैंटर चालक में ब्रेक लगाने को लेकर संशय होने की वजह से बस और कैंटर आपस में भिड़ गए। किसी भी यात्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई। चार-पांच यात्रियों को हल्की चोट आई है। बस और कैंटर चालक की ओर से थाने में अभी शिकायत नहीं दी गई।
विज्ञापन
- भूपेंद्र सिंह, थाना इंचार्ज नांगल चौधरी।
बस दुर्घटना में घायल कोई भी यात्री उपचार के लिए सीएचसी नहीं आया। कैंटर का चालक आया था, जिसके सिर पर चोट लगी होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
- डाॅ. धर्मेश सैनी, एसएमओ सीएचसी नांगल चौधरी।