Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Silver coins found in the debris in Mahendragarh

Haryana: मलबे में मिले चांदी के सिक्के, लोगों ने जमकर लूटा खजाना, जानें क्या है पूरा मामला?

Wed, 08 Oct 2025 07:24 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 08 Oct 2025 07:24 PM IST
सार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में बुधवार शाम को मलबे में चांदी के सिक्के मिले हैं। लोगों को जब इसकी सूचना मिली तो उन्होंने मौके पर आकर मलबे को टटोलना शुरू किया। जानकारी है कि मलबे से 100 से अधिक चांदी के सिक्के मिले हैं। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Silver coins found in the debris in Mahendragarh
महेंद्रगढ़ में मलबे में मिले चांदी के सिक्के - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव चेलावास में बुधवार देर शाम उमराव सिंह सेठ की पुरानी हवेली को तोड़ने के बाद मलबे में चांदी के सिक्के मिलने की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। अनाज मंडी के पास बुलडोजर से मलबा समतल करने के दौरान कुछ लोगों को चांदी के सिक्के दिखाई दिए, जिसके बाद यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार, मलबे में 100 से अधिक चांदी के सिक्के मिले हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन

 
Trending Videos

Silver coins found in the debris in Mahendragarh
मलबे में चांदी के सिक्के ढूंढते लोग - फोटो : संवाद
तोड़ी गई हवेली के मलबे से मिले सिक्के 

ग्रामीणों ने बताया कि उमराव सिंह सेठ की पुरानी हवेली उनके पोते राजकुमार ने मान सिंह उर्फ बागड़ी को बेच दी थी। मान सिंह ने हवेली को तोड़कर उसका मलबा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर अनाज मंडी के पास डाला था। मलबा समतल करने के दौरान चांदी के सिक्के मिलने की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और मलबे को टटोलकर सिक्के खोजने लगे।

विज्ञापन

Silver coins found in the debris in Mahendragarh
मलबे में 100 से अधिक चांदी के सिक्के मिलने की जानकारी - फोटो : संवाद
लोगों की भीड़ और सिक्कों की लूट

चांदी के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्रों से लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में सिक्के तलाशने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कई लोग सिक्के लेकर अपने घर चले गए। देर शाम तक मलबा पूरी तरह टटोला जा चुका था। घटना की जानकारी मिलने के बावजूद देर शाम तक न तो पुलिस और न ही प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा। इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान भी जारी नहीं किया गया।


 
विज्ञापन

Silver coins found in the debris in Mahendragarh
बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने खूब लूटा खजाना - फोटो : संवाद

बच्चों से लेकर बुजुर्गों ने जमकर लूटा खजाना 

वहीं, स्थानीय शख्स ने दावा किया कि मलबे में करीब 1000 चांदी के सिक्के होने की संभावना है। लोग अंधेरा होने तक मलबे को टटोलते रहे। वहीं, जिन लोगों को चांदी के सिक्के मिले वह खुशी-खुशी घर को लौट आए। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें कि बच्चों से लेकर बुजुर्ग चांदी के सिक्के ढूंढने के लिए मलबे को टटोलते नजर आए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed