फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shri Shiv Shankar Seva Dal's camp started at Rao Tularam Chowk

Mahendragarh-Narnaul News: राव तुलाराम चौक पर श्री शिव शंकर सेवा दल का शिविर शुरू

Sat, 19 Jul 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 19 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Shri Shiv Shankar Seva Dal's camp started at Rao Tularam Chowk
फोटो संख्या:52- राव तुलाराम चौक पर ​शिव मंदिर में कावंडियों के  लिए ​​शिविर की तैयारी करते  सदस
महेंद्रगढ़। शहर के राव तुलाराम चौक पर श्री शिव शंकर सेवा दल का कांवड़ यात्री सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। सेवादल की ओर से भिवानी के प्रसिद्ध हलवाइयों की जिम्मेदारी शिवभक्तों के भोजन की व्यवस्था संभालने के लिए लगाई गई है।
विज्ञापन


शिवभक्तों के लिए प्रतिदिन बिना प्याज-लहसुन के भोजन तैयार किया जा रहा है। शिविर के संयोजक मुकेश झूकिया ने बताया कि 18 जुलाई को शिविर शुरू किया गया है जो 22 जुलाई तक जारी रहेगा। प्रतिदिन इस शिविर में 200 से अधिक कांवड़ियों की सेवा के लिए व्यवस्था कर दी गई है। शिविर में पहले दिन 80 कांवड़ियों ने रात्रि ठहराव किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिविर में भक्तों के लिए चिकित्सा सेवा उपलब्ध है। श्रद्धालुओं को सभी तरह की दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए बिस्तर की व्यवस्था की गई है। व्रत करने वाले कांवड़ियों के लिए फलाहार, चाय, दूध, बर्फी, पेठा मिठाई दी जा रही है। दाल, दो सब्जी, तवा रोटी, खीर का भोजन प्रसाद है। उन्होंने बताया कि 37 वर्ष पूर्व आकोदा व पाली में शिविर शुरू किया गया था। राव तुलाराम चौक पर 1996 में मंदिर का निर्माण किया गया था। उस समय मंदिर में शिविर लगाना शुरू कर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले शिविर में 1500 शिव भक्त कांवड़ लेकर पहुंचे थे। उस समय शिव भक्तों को ट्रक यूनियन व यादव धर्मशाला में ठहराया जाता था। जब से डाक कांवड़ का चलन हुआ है। तब से कांवड़ियों की संख्या कम होती चली गई। सेवा दल में 28 सदस्य शिव भक्तों की दिन-रात सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed