फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shopkeepers are troubled by the problem of sewer overflow at Mehta Chowk

Mahendragarh-Narnaul News: मेहता चौक पर सीवर ओवरफ्लो की समस्या से दुकानदार परेशान

Sat, 28 Jun 2025 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 28 Jun 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers are troubled by the problem of sewer overflow at Mehta Chowk
फोटो 3सीवर ओवरफ्लो की वजह से मेहता चौक पर भरा गंदा पानी।संवाद
नारनौल। शहर के मेहता चौक पर सीवर ओवरफ्लो होने से सड़क पर पानी जमा रहता है। इससे दुकानदारों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यह समस्या एक सप्ताह से बनी है। दुकानदार महेंद्र सैनी, अमर सिंह सैनी, हजारीलाल सैनी, रोहतास सैनी, गिरिराज सैनी, मोहर सिंह सैनी, नरेश सैनी, रघुवीर सैनी, मिंटू सैनी, प्रवीण सैनी, बाबूलाल सैनी, कमलेश गोयल, विजय छिलरो आदि ने बताया कि एक हफ्ते से सीवर का पानी जमा होने से व्यापार प्रभावित हो रहा है।

यह सड़क शहर में आने जाने के लिए एक प्रमुख रास्ता है। सड़क पर जलभराव होने से दुकानों के अंदर भी गंदा पानी चला जाता है। उन्होंने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। उनका कहना हैं कि कोलियान मोहल्ले में सीवर जाम है। इसकी वजह से समस्या बनी हुई है, लेकिन इसके समाधान को लेकर कोई काम नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यह सीवर लाइन की समस्या का 30 जून तक समाधान नहीं किया गया तो व्यापारी जाम लगाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed