फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   shop and wine shop has thieft

दुकान और शराब ठेके का शटर तोड़कर चोरी

Mon, 13 Jul 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
shop and wine shop has thieft
अटेली के मुख्य रास्तों पर स्थित कपड़े की दुकान और बस स्टैंड स्थित शराब ठेका का ताला तोड़कर कैश ले गए। चोरों की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दोनों पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस पीड़ितों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकानदार दीपक ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि पीएनबी के पास कपड़ों की दुकान है। शाम को दुकान बंद करके गया था। सुबह पड़ोसियों ने बताया कि दुकान का शटर टूटा है। दुकान के अंदर से तिजोरी गायब मिली। तिजोरी में एक लाख 20 हजार रुपये रखे थे। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड व कुछ बिल रखे हुए थे। वहीं नया बस अड्डा अटेली पर स्थित शराब का ठेका संचालक टिल्लु उर्फ प्रीतम ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि रात नौ बजे ठेका को बंद करके चले गए। सुबह देखा की दुकान का ताला टूटा है। ठेके में रखे 2510 रुपये और दो देशी शराब की बोतल गायब मिली। चोरी का अरोपी सीसीटीवी में कैद हो गया है। ठेके का ताला तोड़ता हुआ नजर आ रहा है। उन्होंने पुलिस से चोरी का पता लगाने की मांग की है। मुख्य रास्तों में हुई चोरी की घटना से दुकानदारों में भय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed