फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shooting Gets a New Platform in the District; 25 Players Selected for the Nursery

Mahendragarh-Narnaul News: जिले में शूटिंग को मिला नया मंच, 25 खिलाड़ियों का नर्सरी में चयन

Sat, 11 Apr 2026 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Shooting Gets a New Platform in the District; 25 Players Selected for the Nursery
नारनौल। जिले में शूटिंग खेल को बढ़ावा देने के लिए सत्र 2026-27 में खेल नर्सरी की शुरुआत की गई है। पिछले सत्र में नर्सरी न होने के कारण खिलाड़ियों को निजी अकादमियों में प्रशिक्षण लेना पड़ रहा था। इस बार कनीना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शूटिंग खेल नर्सरी स्थापित की गई है।
विज्ञापन

ट्रायल के आधार पर कुल 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया जिनमें 15 महिला और 10 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। इसके अलावा 6 महिला और 4 पुरुष खिलाड़ियों को रिजर्व सूची में रखा गया है। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों की ग्राउंड फिटनेस के लिए लंबी कूद, ऊंची कूद और 10×6 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। बाद में 10 मीटर शूटिंग में निशानेबाजी का परीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन

शूटिंग कोच राहुल मेहता बतौर खिलाड़ी वर्ष 2020 से 2023 तक लगातार 4 साल तक 10 मीटर श्रेणी में नेशनल चैंपियन रहे और वर्ष 2021 से 2023 के दौरान तीन बार इंडिया टीम में चयन के लिए ट्रायल प्रतियोगिता में भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
गत वर्ष आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मेरा प्रदर्शन अच्छा रहा था। खेल नर्सरी शुरू होने से आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी करने में सुगमता रहेगी। ओलंपिक खेल में पदक जीतना मेरा लक्ष्य है। -पारस, शूटर
बॉक्स
जिले में शूटिंग खेल के लिए नर्सरी होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता था लेकिन अब खेल नर्सरी शुरू होने से खिलाड़ियों को सुविधा मिल रही है। ट्रायल के दौरान बेहतर प्रदर्शन कर पाया अब आगामी प्रतियोगिता की तैयारी के लिए खेल नर्सरी में अभ्यास कर रहा हूं। -गौरव यादव, शूटर


वर्जन :
हमारा प्रयास है कि खिलाड़ियों की कमियों को दूर कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण दिया जाए। इससे आगामी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले के लिए पदक जीत सकें और खेल के उच्चतम स्तर को प्राप्त करें। -राहुल मेहता, शूटिंग कोच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed