फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Shaheed Mahesh Pal Football Club Dhanaunda's team defeated Khedi

Mahendragarh-Narnaul News: शहीद महेश पाल फुटबॉल क्लब धनौंदा की टीम ने खेड़ी को दी मात

Fri, 19 Jan 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 19 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Shaheed Mahesh Pal Football Club Dhanaunda's team defeated Khedi
गांव धनौंदा में फुटबॉल खेलते ​खिलाड़ी।
कनीना। गांव धनौंदा में चल रही 15वीं शहीद महेश पाल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन चार मुकाबले हुए। पूर्व सरपंच रूपेंद्र सिंह व मास्टर प्रहलाद सिंह ने बताया कि वीरवार को पहला मैच शहीद महेश पाल फुटबाल क्लब धनौंदा और कोटा के बीच हुआ। इसमें शहीद महेश पाल फुटबॉल क्लब धनौंदा की टीम विजयी रही। दूसरा मुकाबला बाबा भैंया क्लब उन्हाणी और खोल के बीच खेला गया जिसमें खोल की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का तीसरा मुकाबला गोल्डन स्टार क्लब खेड़ी व शहीद महेश पाल फुटबाल क्लब धनौंदा के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में गोल्डन स्टार क्लब खेड़ी ने धनौंदा की टीम को हराया। वहीं चौथा मुकाबला बाबा दयाल फुटबॉल क्लब धनौंदा व शिवा फुटबाल क्लब पानीपत के साथ हुआ, जिसमें पानीपत की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

फुटबाॅल में प्रथम पुरस्कार 61 हजार रुपये
शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। फुटबाॅल में प्रथम पुरस्कार 61 हजार रुपये व द्वितीय पुरस्कार 41 हजार रुपये दिया जाएगा। वहीं 100 मीटर, 800 मीटर व 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आने वाले को 1100 रुपये व दूसरे स्थान पर आने वाले को 500 रुपये दिए जाएंगे। दौड़ प्रतियोगिता 20 जनवरी को करवाई जाएगी। समापन के अवसर पर मुख्यातिथि मनीष राव होंगे। विशिष्ठ अतिथि जिला पार्षद देवेंद्र व जीवन राम रहेंगे तथा अति विशिष्ट अतिथि कनीना पंचायत समिति अध्यक्ष जयप्रकाश यादव रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed