{"_id":"6921eecf7e37941fe9054ad6","slug":"sewing-machines-become-a-support-the-key-to-employment-in-womens-hands-narnol-news-c-196-1-nnl1010-132588-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सिलाई मशीन बनी सहारा, महिलाओं के हाथों में रोजगार की चाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सिलाई मशीन बनी सहारा, महिलाओं के हाथों में रोजगार की चाबी
Sat, 22 Nov 2025 10:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 22 Nov 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 10सीमा
नारनौल। शहर के आजाद चौक के पास स्थित सिलाई सेंटर पर 20 महिलाएं फ्री में सिलाई सीख रही हैं। सिलाई केंद्र की शुरूआत 2020 में हुई थी जिसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। यहां अब तक करीब 500 लड़कियों सिलाई सीख आत्मनिर्भर बनीं हैं।
सिलाई सीखने के बाद कुछ महिलाएं कपड़ा कंपनी में नौकरी कर रही हैं तो कुछ ने अपना बुटिक खोल लिया है। इस सिलाई सेंटर में लड़कियों व महिलाओं के लिए अलग अलग बैच बनाए गए हैं।
जहां 10 से 20 लड़कियां सिलाई सीखने के लिए आती हैं। ये सभी लड़कियां गरीब परिवार से है और इन लड़कियों को कुसुमलता सिलाई के गुर सिखा रही हैं। कुसुमलता ने सिलाई ट्रेड से आईटीआई डिप्लोमा और आर्ट एंड क्राफ्ट का कोर्स किया है।
विज्ञापन
सिलाई केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रमाण-पत्र भी दिया जाता है जिसके तहत कपड़ा कंपनियों में नौकरी सुगमता से मिल जाती है। केंद्र द्वारा महिलाओं को नवजात शिशु व महिलाओं के कपड़ों और कढ़ाई सहित सिलाई संबंधित अनेक कार्य सिखाए जाते हैं।
बॉक्स
मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इसलिए मैंने आत्मनिर्भर बनने के लिए सिलाई सीखी। अब मैं सिलाई करके घर का खर्च निकालती हुं। भविष्य में अपने बूटिक खोलुंगी। -सीमा
-- -- -- -- --
बॉक्स
सिलाई केंद्र पर प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अब कुछ आय प्राप्त होने लगी है जिससे आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है, सिलाई में बेहतर कौशल प्राप्त कर बूटिक खोलना मेरा लक्ष्य है। -पिंकी
-- -- -- -- --
बॉक्स
सिलाई सेंटर में अब तक करीब 500 महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद महिलाएं नौकरी व व्यवसाय द्वारा आय प्राप्त कर रही है। आत्मनिर्भर बनना महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है ताकि स्वयं की व परिवार की बेहतर देख भाल कर सकें। -कुसुमलता, प्रशिक्षका