{"_id":"8470a3ed7d2381a14b3ef9b5318632e5","slug":"sewing-machine-distribution-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने बांटी 100 सिलाई मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने बांटी 100 सिलाई मशीनें
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Tue, 10 Nov 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ने सोमवार को डीआरडीए के मीटिंग हाल में कल्याण विभाग की ओर से चलाई जा रही योजना के तहत 100 प्रशिक्षणार्थियों को सिलाई मशीनें वितरित की। इस मौके पर विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि सभी महिलाएं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।
विज्ञापन
समारोह में कोजिंदा, बेगपुर, पाथेड़ा, महेंद्रगढ़ की 100 महिलाओं को विधायक ने अपने कर कमलों से सिलाई मशीनें वितरित की। कल्याण विभाग द्वारा जिला में 4 सिलाई प्रशिक्षण केंद्र चलाए जा रहे हैं, वर्तमान में ये केंद्र चंदपुरा, गुढ़ा, सिरोही बहाली, नावां में चल रहे हैं। प्रशिक्षणार्थियों को 100 रुपये प्रति माह वजीफा, 150 रुपये प्रति माह रा-मैटीरियल का दिया जाता है और प्रशिक्षण पूरा होने के बाद एक सिलाई मशीन भी दी जाती है। इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी सुरेश कुमार, राजबीर सिंह यादव उप अधीक्षक, डीआरडीए के गोविन्द राम शर्मा, रणबीर सिंह तहसील कल्याण अधिकारी, जितेंद्र लेखाकार, तथा सुनील जांगड़ा डीआरडीए भी उपस्थित थे।
विज्ञापन