{"_id":"68599dd382b418a13708ef73","slug":"sewerage-system-in-huda-sector-is-in-shambles-officials-are-not-taking-any-action-narnol-news-c-196-1-nnl1004-126262-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हुडा सेक्टर में सीवरेज व्यवस्था चरमराई, अधिकारी नहीं ले रहे सुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हुडा सेक्टर में सीवरेज व्यवस्था चरमराई, अधिकारी नहीं ले रहे सुध
विज्ञापन
फोटो नंबर- 06हुडा सेक्टर में सीवरेज ऑवरफ्लो के कारण सडक पर जमा दूषित पानी। संवाद
नारनौल।
इन दिनों हुडा सेक्टर में सीवर व्यवस्था चरमराई हुई है। इसका खामियाजा स्थानीय निवासियों को भुगतना पड़ रहा है। सेक्टर में सीवर ओवरफ्लो और ब्लॉक होने की वजह से दूषित पानी की उचित निकासी नहीं हो पा रही है। दूषित पानी हमेशा सड़क और पार्क में भरा रहता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर सीवर लाइन डालते समय ध्यान रखा जाता तो यह समय नहीं होती। बारिश के दिनों में तो हुडा सेक्टर में घुटनों तक पानी सड़क पर भर जाता है। घरों और दुकानों में भी बारिश का पानी घुस जाता है। लोगों ने संबंधित विभाग को समस्या से कई बार अवगत भी करवाया, लेकिन समस्या जस की तस है। स्थानीय लोगों की मांग की है कि समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।
-
यह बोले लोग........
हुडा सेक्टर में सीवर व्यवस्था बदहाल है। इस कारण पानी उचित निकासी नहीं हो पाती है। सामान्य दिनों में भी सीवर लाइन का दूषित पानी सड़क व पार्कों में जमा रहता है। बारिश के दिनों में तो दूषित पानी लोगों के घरों में भी घुस जाता है।
विज्ञापन
विशाल यादव
-- -- -- -- -- -- -- --
हुडा सेक्टर में डाली गई सीवर लाइन में कई खामियां है। इस कारण पानी का उचित निकास नहीं हो पाता है। लाइन लीकेज के कारण हमेशा दूषित पानी का रिसाव होता रहता है। प्रशासन को इस तरफ गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है।
अश्विनी कुमार
-- -- -- -- -- -- --
17 जून को हुई 15 से 20 मिनट की बारिश के बाद ही सड़कों पर जलभराव हो गया था। बारिश का पानी लोगों के घरों और दुकानों में भी घुस गया था। हुडा सेक्टर में सीवर लाइन बदहाल स्थिति में है और स्थायी समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया जा चुका हैं। हर बार आश्वासन तो मिलता है, लेकिन धरातल पर कोई कार्य नहीं किया जा रहा।
पंकज यादव, पूर्व प्रधान
-- -- -- -
पार्षद बाेले-कोर्ट लगा चुका जुर्माना, जिम्मेदारों पर असर नहीं
वार्ड 31 के पार्षद कपिल यादव का कहना है कि हुडा सेक्टर में सीवर लाइन करीब 25 साल पहले बिछाई गई थी, लेकिन इसकी सफाई नहीं होने और ढांचागत समस्या होने के कारण पानी उचित निकासी नहीं हो पाती है। इस बारे में कई बार संबंधित विभाग को अवगत करवाया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया। इसके बाद हमने एचएसवीपी और जनस्वास्थ्य विभाग के विरुद्ध वर्ष 2019 में कोर्ट में केस दाखिल किया था। जहां फैसला जुलाई 2024 में आया था और कोर्ट ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) और जनस्वास्थ्य विभाग पर 21,000 रुपये का जुर्माना लगाया था और दो माह में सीवर लाइन की सफाई और ढांचागत सुधार के आदेश दिए थे, लेकिन अब तक कार्य नहीं किया गया है। अब हमने आदेश की अवमानना की अपील कोर्ट में डाली है, जिस पर फैसला आना अभी बाकी है।