फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Several trains will stop at Narnaul due to construction work at Jaipur railway station

Mahendragarh-Narnaul News: जयपुर रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते कई ट्रेनें नारनौल में रुकेंगी

Sat, 18 May 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 18 May 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Several trains will stop at Narnaul due to construction work at Jaipur railway station
नारनौल। जयपुर रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चलने से कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। इससे कई ट्रेन नारनौल रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी। इनमें विशेष रूप से बठिंडा-जयपुर, भुज-बरेली, बाड़मेर-जम्मूतवी, पोरबंदर-दिल्ली सराय, बरेली-न्यूभुज, वाराणसी सिटी-जोधपुर ट्रेन है। ऐसे में नारनौल रेलवे स्टेशन पर ठहराव भी करेंगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 14733 बठिंडा-जयपुर 8 जून को बठिंडा से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-जयपुर होकर संचालित होगी। मार्ग में अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीमकाथाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस, चौमू सामोद व ढेहर का बालाजी स्टेशन पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14322 भुज-बरेली रेलसेवा 8 जून को भुज से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी संचालित होगी। इस मार्ग पर रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी रेल सेवा 9 जून को बाड़मेर से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी व मार्ग में रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 19408 वाराणसी-साबरमती आठ जून को वाराणसी से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी व परिवर्तित मार्ग में रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, फुलेरा स्टेशन पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 20937 पोरबंदर-दिल्ली सराय रेल सेवा 8 जून को पोरबंदर से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। वहीं मार्ग में रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 14662, जम्मूतवी-बाड़मेर रेल सेवा 8 जून को जम्मूतवी से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। यह मार्ग में नारनौल, नीमकाथाना, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14321 बरेली-न्यूभुज रेल सेवा 9 जून को बरेली से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। इस मार्ग में नारनौल, नीमकाथाना, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14853 वाराणसी सिटी-जोधपुर रेलसेवा 8 जून को वाराणसी सिटी से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग भरतपुर-सवाईमाधोपुर-जयपुर संचालित होगी। इस मार्ग में बयाना, गंगापुर सिटी, सवाईमाधोपुर व दुर्गापुरा स्टेशन पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 12403 प्रयागराज-बीकानेर रेलसेवा 8 जून को प्रयागराज से प्रस्थान करने वाली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग आगराकैंट-बयाना-सवाईमाधापुर-जयपुर होकर संचालित होगी। इस मार्ग में यह रेल सेवा बयाना, गंगापुर सिटी, सवाईमाधोपुर, दुर्गापुरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed