फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Seven Players from Mahendragarh Win Medals in Nepal

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ के सात खिलाड़ियों ने नेपाल में जीते पदक

Wed, 03 Jun 2026 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Seven Players from Mahendragarh Win Medals in Nepal
फोटो संख्या:77- नेपाल के काठमांडु में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियन​शिप में पदक विजेता ​खि
महेंद्रगढ़। नेपाल के काठमांडू में 29 से 31 मई को आयोजित माउंट एवरेस्ट अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में महेंद्रगढ़ जिले के सात खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण, दो रजत, दो कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

कोच लोकेश सैनी ने बताया कि नेपाल में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी युवान, प्रीतम, पीयूष ने स्वर्ण, पुष्कल राज, लक्की ने रजत तथा अक्ष राज बंसल व हार्दिक ने अपने भारवर्ग में कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भारत के अलावा बाग्लादेश, ईरान, श्रीलंका, नेपाल, कजाकिस्ता, किर्गिस्तान, मालदीव सहित विभिन्न देशों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। 13 अप्रैल को हांसी में आयोजित राष्ट्रीय कराटे महासंग्राम में महेंद्रगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 पदक हासिल किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में आठ खिलाड़ियों ने स्वर्ण, 12 खिलाड़ियों ने रजत और 10 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक हासिल किया था। इससे पहले भी श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल सहित अन्य देशाें में हुए अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed