फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Senior citizens raised the problems of the city

Mahendragarh-Narnaul News: वरिष्ठ नागरिकों ने उठाई शहर की समस्याएं

Mon, 13 Oct 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 13 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Senior citizens raised the problems of the city
फोटो नंबर-05​बहन मिश्री देवी आश्रम में बैठक करते वरिष्ठ नागरिक संगठन के सदस्य। संवाद
नारनौल। वरिष्ठ नागरिक संगठन की बैठक रविवार को संगठन के कार्यालय किला रोड स्थित साध्वी बहन मिश्री देवी आश्रम में हुई। अध्यक्षता संगठन के प्रधान दुलीचंद शर्मा ने की। शहर की जनसमस्याओं पर चर्चा की गई। शीघ्र समाधान की प्रशासन से मांग की गई।
विज्ञापन

बैठक में सर्वप्रथम इस माह में जिन सदस्यों का जन्मदिन था उन्हें सम्मानित किया गया। इसमें सुरेश भारद्वाज, बीएल सैनी, प्रभातीलाल, उत्तम सिंह यादव, हरद्वारी लाल वर्मा, संरक्षक अजीत प्रकाश जैन व प्रधान दुलीचंद शर्मा को सम्मान पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर शिवलाल वर्मा ने बताया कि नगर परिषद की लाइटें ठीक न होने की शिकायत दर्ज कराने के लिए दिए गए टोल फ्री नंबर पर कोई उत्तर नहीं मिलता। इससे कई स्थानों पर लाइटें 24 घंटे जलती रहती है। कहीं जलती ही नहीं। उन्होंने नगर परिषद से ध्यान देने की मांग की है। एडवोकेट राजकुमार चौधरी ने शहर में बंदरों व आवारा कुत्तों के बढ़ते उत्पात पर चिंता जताते हुए कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यों ने फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने, पुरानी मंडी से जल महल तक की टूटी सड़क तथा सैन चौक की मरम्मत कराने की मांग भी रखी। साथ ही सीआईए रोड, नई बस्ती और माल टिब्बा मोहल्ले की खराब सीवर व्यवस्था पर जनस्वास्थ्य विभाग को स्थायी समाधान की मांग रखी गई। बैठक का संचालन सचिव प्रो. शिवहरि अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed