फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   SDM takes cognizance of drain cleaning and water drainage arrangements.

Mahendragarh-Narnaul News: एसडीएम ने लिया नालों की सफाई व जल निकासी प्रबंधों पर संज्ञान

Sat, 27 Jun 2026 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
SDM takes cognizance of drain cleaning and water drainage arrangements.
महेंद्रगढ़। शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौराहों का शनिवार को एसडीएम ने दौरा कर सफाई व्यवस्था, जल निकासी और सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नत्थुमाता चौक से पंचमुखी मंदिर, बुचौली रोड, गोशाला रोड, सैनी सभा चौक सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से 24 जून के अंक में इस मुद्दे को उठाया था और इसकी खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई। अब शनिवार को एसडीएम योगेश सैनी ने अधिकारियों के साथ शहर का मुआयना किया और नालों व जलभराव संबंधी क्षेत्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन

एसडीएम ने मौके पर अधिकारियों को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पैदा न हो इसके लिए ड्रेन व नालों की सफाई कराने के आदेश दिए। मानसून सीजन में किसी भी क्षेत्र में जलभराव न हो इसके लिए विभागीय स्तर पर सफाई प्रबंध समय रहते किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने शनिवार को शहर में बाढ़ नियंत्रण उपायों को लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ शहर में जलनिकासी तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने शहर में नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने, सड़कों व सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता सुनिश्चित करने और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

----------------
मशीन से हो नालों की सफाई, डंपिंग प्वॉइंट रखें खाली
एसडीएम योगेश सैनी ने अधिकारियों को कचरा संग्रहण एवं निस्तारण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। कहा कि शहर में कहीं भी अनाधिकृत रूप से कूड़ा डंप न होने दिया जाए। उन्होंने कूड़ा डंपिंग स्थलों के वैज्ञानिक प्रबंधन, नियमित निगरानी और समयबद्ध उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed