फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   SDM office worker vandalized home, stabbed mother's head

एसडीएम कार्यालय के कर्मी के घर पर की तोड़फोड़, मां के सिर पर किया वार

Thu, 23 Jul 2020 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
SDM office worker vandalized home, stabbed mother's head
क्लर्क मनोज के घर पर बिखरे खून के धब्बे। - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। एसडीएम कार्यालय के कंप्यूटर क्लर्क के घर में घुसकर कुछ लोगों ने तोड़ फोड़ की। कुल्हाड़ी, लाठी, डंडे लेकर घुसे हमलावरों ने महिला को चोटें मारी। घायल महिला को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला बास निवासी मनोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एसडीएम कार्यालय में कंप्यूटर क्लर्क के तौर पर कार्यरत है। वीरवार को वह ड्यूटी पर गया था। इस दौरान उसकी मां मंजू देवी घर पर थी। उसके पिता नरसी तथा भाई सुमित अपनी स्पेयर पाटर्स की दुकान पर थे। 23 जुलाई की शाम करीब साढ़े तीन बजे मोहल्ले का प्रवीण अपने दो बेटों के साथ घर में घुस आया। उसके साथ पांच से छह अन्य लोग भी थे। इन लोगों के पास लाठी, डंडे, कुल्हाड़ी सहित अन्य हथियार थे। मनोज ने अपनी शिकायत में कहा कि इन लोगों ने उसकी मां मंजू देवी पर हमला कर दिया। घर में पानी की मोटर, कांच के सामान, खिड़की, दरवाजे सहित अन्य सामान तो तोड़ना शुरू कर दिया। मंजू देवी को सिर पर चोट आने पर चिल्लाई तो आसपास के लोग पहुंच गए।जिसके बाद हमलावर वहां से चले गए। घायल महिला को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मंजू की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मनोज ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उसकी एसडीएम के साथ ड्यूटी थी। जिस दौरान प्रवीण की नाई की दुकान खुली पाई गई थी। जिसका चालान किया गया था। साथ ही धारा 188 के तहत आरोपी दुकानदार पर एफआईआर के लिए अनुशंसा भेजी गई थी। मनोज ने कहा शायद प्रवीण ने इसी रंजिश के तहत परिवार के लोगों पर हमला किया।
विज्ञापन

एमएलआर की प्रति लेकर आए हैं। मौके का मुआयना कर लिया है। कुछ सामान टूटा पाया गया है। परिवार के लोगों ने शिकायत दी है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है। अभी केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरी प्रकाश , एसआई, सिटी चौकी, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed