फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   SD Vidyalaya Kakrala triumphs in the Kabaddi Under-19 category.

Mahendragarh-Narnaul News: कबड्डी के अंडर-19 वर्ग में एसडी विद्यालय ककराला ने मारी बाजी

Thu, 23 Jul 2026 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
SD Vidyalaya Kakrala triumphs in the Kabaddi Under-19 category.
फोटो संख्या:71- कनीना में आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोगिता में दौड लगाते ​खिलाड़ी--संवाद
कनीना। एसडी विद्यालय ककराला में आयोजित चार दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं और कबड्डी में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तीसरे दिन ऊंची कूद, लंबी कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो व 100, 200, 400, 800, 1500, 3000 मीटर दौड़ और रिले दौड़ की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विभिन्न आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने विद्यालयों के लिए पदक हासिल किए।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में आरएचएम पोता, एसडी विद्यालय ककराला, एसडी विद्यालय खेड़ी, मॉडर्न स्कूल भोजावास, हेरिटेज स्कूल मोहनपुर, जीएल स्कूल कनीना, आरआरसीएम कनीना, जीएसएसएस बाघोत सहित कई विद्यालयों के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग में एसडी विद्यालय ककराला, आरपीएस कनीना, जीआर स्कूल कनीना, मॉडर्न स्कूल भोजावास, हेरिटेज स्कूल मोहनपुर, सदा सुख मेमोरियल स्कूल कनीना, बीआर स्कूल सेहलंग, एसएमएस कनीना सहित अनेक विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय निदेशक ओमप्रकाश, उपप्राचार्य पूर्ण सिंह, खंड एमआईएस कोऑर्डिनेटर गुलशन, राकेश पीटीआई, बलजीत डीपी, मुकेश डीपी, महेंद्र कुमार पीटीआई, शर्मिला डीपी, सरिता डीपी, प्रीति डीपी, अनिता डीपी, राजकुमार पीटीआई, दीपक कोच, कुलदीप कोच सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

फोटो संख्या:71- कनीना में आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोगिता में दौड लगाते खिलाड़ी--संवाद

फोटो संख्या:71- कनीना में आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोगिता में दौड लगाते खिलाड़ी--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed