फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   screened 540 people in nagal durgu

नांगल दुर्गू में 540 की स्क्रीनिंग, संक्रमित के परिजनों समेत 12 लोगों के लिए सैंपल

Tue, 19 May 2020 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
screened 540 people in nagal durgu
गांव के बाहर बैरिकेट व तैनात पुलिस। - फोटो : Narnol
नांगल दुर्गू गांव में पिता-पुत्र की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने गांव में स्क्रीनिंग अभियान चलाया। स्वास्थ्य विभाग की आठ टीमों ने 540 लोगों की स्क्रीनिंग की। वहीं कोरोना मरीजों के दो परिजनों समेत उसके संपर्क में आए 12 लोगों का सैंपल लिया। गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दवा का छिड़काव किया गया। गांव को सील कर दिया गया है और पुलिस नजर रख रही है।
विज्ञापन

जिला महामारी प्रभारी डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि मंगलवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग की आठ टीमें गांव में पहुंची। उन्होंने बताया कि डॉ. अरुण कालरा और डॉ. पवन के नेतृत्व में आठ टीमों ने डोर-टू-डोर लोगों के बारे में जानकारी ली और थर्मल स्क्रीनिंग की। उन्होंने बताया कि लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने के साथ ही उन्हें कोरोना से बचाव के बारे में जानकारी दी गई है। डॉ. दीपक ने कहा कि लोगों की स्क्रीनिंग के साथ मरीज के घर के दो सदस्यों का भी सैंपल लिया गया है। इसमें दोनों के अलावा दोस्त समेत 12 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में पांच कंटेनमेंट और बफर जोन घोषित
जिले के गांव नांगल दुर्गू में सोमवार को दो कोरोना वायरस केस मिलने के बाद अब जिले में कुल पांच कंटेनमेंट और बफर जोन घोषित किए गए हैं। कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत इन सभी जोन में पुलिस द्वारा नाके लगाकर आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है। डीसी जगदीश शर्मा ने बताया कि नांगल दुर्गू गांव दोनों नागरिक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है, उसके घर के आस-पास के घरों को कंटेनमेंट जोन में शामिल किया गया है। पूरे गांव को बफर जोन घोषित किया गया है। इससे पहले महेंद्रगढ़ शहर के मोहल्ला महायचान, नारनौल के हुडा सेक्टर स्थित हाउसिंग बोर्ड,अटेली के वार्ड 9 व खातोली जाट को कंटेनमेंट व बफर जोन पहले से घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

77 लोगों का लिया लिया कोविड-19 का सैंपल
जीएच में कोविड-19 के प्रभारी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को जिले में 77 संदिग्धों का कोविड-19 का सैंपल लिया गया है। जीएच नारनौल से 12, मोबाइल टीम ने 12, महेंद्रगढ़ से दस, कनीना से दस, सतनाली से छह, अटेली से चार और नांगल चौधरी से 23 लोगों के सैंपल लिए गए। उन्होंने बताया कि नांगल दुर्गू को कोरोना पॉजिटिव की पत्नी व बेटी का भी सैंपल लिया गया है। इसके अलावा उसके संपर्क में आए संदिग्ध लोगों का सैंपल लिया गया है। प्रभारी ने बताया कि अभी तक कोरोना के लक्षण न दिखने वाले मरीज सामने आए हैं। ऐसे में लोग सोशल डिस्टेंस और मास्क का जरूरत प्रयोग करें। रेड जोन से जिले में आ रहे हैं तो जीएच में या पास के हेल्थ सेंटर पर सैंपल जरूर दें ताकि जिले में बीमारी बढ़ने से रोका जा सके। डॉ. सुरेंद्र ने कहा कि सैंपल देने के बाद रिपोर्ट का इंतजार करें। रिपोर्ट न आने तक लोगों से न मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed