{"_id":"65e765b6960130e3d10a1de2","slug":"scooty-journey-taken-out-under-nari-shakti-vandan-program-narnol-news-c-196-1-nnl1004-110044-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत निकाली गई स्कूटी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत निकाली गई स्कूटी यात्रा
Wed, 06 Mar 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव मुख्य अतिथि रहे। वहीं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष भारती सैनी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि ने संबोधित करते हुए बताया कि 3 दिन से लगातार यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। नारनौल के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से महिलाओं ने स्कूटी यात्रा निकाली। जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ता मौजूद रही। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले दिन नारनौल नांगल चौधरी मंडल में महिला मैराथन का आयोजन किया गया है। दूसरा दिन भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक स्कूटी यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर जो टीका टिप्पणी लालू प्रसाद ने की है, वह बहुत ही निंदनीय है। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट राकेश शर्मा, सरला यादव, सरोज बाला, सपना गुप्ता, रेखा सिंघल, सुनीता शर्मा, कैलाश्वाति, प्रेमलता, कुसुम, रवीना आदि अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।