फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Schools open after one month, started increasing by following Corona rules

एक माह बाद खुले स्कूल, कोरोना नियमों का पालन कर बढ़ाई शुरू

Tue, 01 Feb 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Schools open after one month, started increasing by following Corona rules
स्कूल खुलने के बाद कक्षा में पढ़ाई करते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Narnol
कोरोना की तीसरी लहर के बीच बंद चल रहे शिक्षण संस्थान आखिर मंगलवार को एक माह बाद फिर से खुल गए हैं। कोरोना नियमों का पालन करते हुए जहां विद्यार्थी मास्क लगाकर व अपने अभिभावकों से अनुमति पत्र लेकर स्कूल पहुंचे, वहीं उनको सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए कक्षा में बैठाया गया। कुछ स्कूलों में विद्यार्थियों को टीकाकरण प्रमाणपत्र दिखाने के बाद ही स्कूल में प्रवेश दिया गया। एक माह बाद स्कूल खुलने से विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया। सरकार के निर्देशानुसार स्कूलों में 10 से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को ही बुलाया गया, जबकि कॉलेज में 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को बुलाया गया। हालांकि पहले दिन कॉलेज में कम ही विद्यार्थी पहुंचे, मगर स्कूलों में विशेषकर निजी स्कूलों में शत-प्रतिशत विद्यार्थी पहुंचे।
विज्ञापन

बात दें कि कोरोना की तीसरी लहर के चलते सरकार ने जनवरी के पहले सप्ताह में ही सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश जारी किया था। कोरोना संक्रमण का प्रसार धीरे-धीरे कम होने लगा तो निजी स्कूल संचालकों ने सरकार से स्कूल खोलने की मांग करने लगे। वहीं 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों का वैक्सीनेशन भी निर्धारित लक्ष्य से अधिक किया गया। बोर्ड की परीक्षा नजदीक व कोरोना का प्रसार कम होने पर सरकार ने 1 फरवरी से सभी शिक्षण संस्थानों को खोलने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

कोरोना का प्रसार कम होने पर अन्य कक्षाओं के शुरू होने की संभावना
सरकार ने फिलहाल 10वीं से 12वीं कक्षा तक के ही विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने के निर्देश दिए हैं, मगर संभावना है कि आने वाले दिनों में कोरोना संक्रमण का प्रसार कम होने पर 6वीं से 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों को भी बुलाने का आदेश जारी कर दिया जाए। फिलहाल सरकार ने अभी 10वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को ही बुलाने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। विभाग के आदेशानुसार विद्यार्थियों को अभिभावकों के सहमति पत्र व टीकाकरण प्रमाणपत्र दिखाने के बाद ही स्कूलों में प्रवेश दिया गया। स्कूल खुलने से विद्यार्थी उत्साह के साथ पहुंचे। सुुनील दत्त यादव, जिला शिक्षा अधिकारी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed