{"_id":"695413899f4c77e5700e6522","slug":"sarpanch-returned-after-learning-from-the-panchayat-system-of-uttar-pradesh-narnol-news-c-203-1-sroh1011-122848-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: उत्तर प्रदेश की पंचायत व्यवस्था से सीख लेकर लौटे सरंपच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: उत्तर प्रदेश की पंचायत व्यवस्था से सीख लेकर लौटे सरंपच
विज्ञापन
फोटो संख्या:55- अंतर-राज्य पंचायती भ्रमण उत्तर प्रदेश से भ्रमण से लौटने के बाद विभिन्न गांवों
कनीना(महेंद्रगढ़)। कनीना खंड के सरपंचों का पांच दिवसीय अंतर-राज्य पंचायती भ्रमण उत्तर प्रदेश के लिए आयोजित किया गया। भ्रमण का नेतृत्व खंड सरपंच एसोसिएशन कनीना के प्रधान धर्मबीर कोटिया व उप प्रधान डिंपल कैमला ने किया। मंगलवार को यह प्रतिनिधि मंडल कनीना वापस लौटा।
भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने यूपी की विशेष पंचायत व्यवस्था का अवलोकन किया। आगरा, मथुरा, वृंदावन और फतेहपुर सीकरी जैसे ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भी भ्रमण कर ऐतिहासिक जानकारी ली।
इस दौरान उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर चल रही विकास योजनाओं, नवाचारों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को करीब से समझने का अवसर मिला। खंड सरपंच एसोसिएशन के प्रधान धर्मबीर कोटिया ने बताया कि सरकार की इस पहल से सभी सरपंचों को नई गतिविधियों और बेहतर कार्य प्रणालियों को देखने-समझने का अवसर मिला है।
विज्ञापन
इस पंचायती भ्रमण में सरपंच मिंटू गोमला, सरपंच हरिओम पोता, सरपंच राहुल खैराना, सरपंच संजीता बचीनी, सरपंच सपना करीरा, सरपंच प्रदीप मुडायान व ग्राम सचिव दिनेश सुहाग ने भाग लिया।