{"_id":"63bb0293da7df67ded1e5a18","slug":"sarpanch-association-president-election-postphoned-narnol-news-rtk6687675149","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खंड महेंद्रगढ़ सरपंच एसोसिएशन के प्रधान के चुनाव पर नहीं बनी सर्व सम्मति, आगामी बैठक में लेंगे निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खंड महेंद्रगढ़ सरपंच एसोसिएशन के प्रधान के चुनाव पर नहीं बनी सर्व सम्मति, आगामी बैठक में लेंगे निर्णय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में रविवार को खंड की सरपंच एसोसिएशन के प्रधान चुनने के लिए बुलाई गई बैठक बेनतीजा रही। बैठक के दौरान आगामी 15 जनवरी को टोहान में प्रदेश स्तरीय विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने की योजना बनाई गई। रविवार को खंड महेंद्रगढ़ की सरपंच एसोसिएशन के लिए बुलाई गई बैठक में प्रधान चुनने के लिए सर्व सम्मति नहीं बन पाई।
खंड महेंद्रगढ़ में 64 ग्राम पंचायतें हैं। बैठक के दौरान सभी गांवों के सरपंच व सरपंच प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 11 बजे शुरू हुई बैठक दो घंटे चली लेकिन बेनतीजा संपन्न हुई। बैठक के संचालन के लिए अध्यक्ष सबसे अधिक उम्र के गांव नांगल सिरोही के सरपंच गोकलचंद को बनाया गया। प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें से गांव माजरा खुर्द की सरपंच दीपिका, मांडोला की सरपंच पूजा यादव, गांव पाली के सरपंच देशराज व डेरोली जाट सरपंच प्रतिनिधि रणवीर सिंह मैदान में थे। प्रधान पद के चार उम्मीदवारों द्वारा दावेदारी जताने के बाद सरपंचों ने एक बार टाई से फैसले का निर्णय लिया इसके बाद कुछ सरपंचों ने इसका भी विरोध कर दिया। इसके बाद चुनाव कराने पर चर्चा की गई लेकिन यह भी सिरे नहीं चढ़ पाई। सरपंचों ने आगामी बैठक में एसोसिएशन प्रधान के लिए निर्णय लेने पर सहमति जताई।
15 अगस्त को टोहाना में प्रदेश भर के सरपंच ई-टेंडरिंग के विरोध में एकत्रित होंगे। खंड महेंद्रगढ़ के सरपंचों ने भी टोहाना जाने के लिए सहमति जताई। इसके बाद एक बस करने के लिए निर्णय लिया गया तथा खंड महेंद्रगढ़ की सरपंच एसोसिएशन के पूर्व प्रधान वीरभद्र पायगा को जिम्मेदारी सौंपी गई। सरपंचों ने 64 हजार रुपये बस किराए एवं अन्य खर्चों के लिए एकत्रित किए।
विज्ञापन
खंड महेंद्रगढ़ की 64 ग्राम पंचायतों में से 32 की कमान महिलाओं के हाथों में है। गांव माजरा खुर्द की दीपिका व मांडोला की पूजा यादव के अलावा कोई भी महिला सरपंच बैठक में नहीं पहुंची। अधिकांश महिलाओं के पति या परिवार के लोग ही बैठक में पहुंचे। बैठक में खंड की 64 ग्राम पंचायतों के सरपंच व प्रतिनिधियों के भाग लिया।