{"_id":"6aa1a45add3a7093de08e4d6","slug":"sanitation-workers-remained-defiant-despite-the-notice-six-employees-returned-to-the-protest-narnol-news-c-196-1-nnl1003-145096-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नोटिस के बावजूद नहीं माने सफाई कर्मी, 6 कर्मचारी फिर धरने पर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नोटिस के बावजूद नहीं माने सफाई कर्मी, 6 कर्मचारी फिर धरने पर लौटे
विज्ञापन
फोटो नंबर-14नगर परिषद में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद
नारनौल। नगर परिषद ने अब कर्मचारियों पर सख्ती शुरू करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों पर अडिग हैं। मंगलवार शाम छह कर्मचारी काम पर लौटे थे लेकिन बुधवार सुबह वे फिर धरने में शामिल हो गए।
नगर परिषद अधिकारियों का आरोप है कि कुछ कर्मचारी काम पर लौटना चाहते हैं लेकिन कर्मचारी नेताओं के दबाव के कारण ऐसा नहीं कर पा रहे। संघ प्रधान राहुल सारवान ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि परिषद अधिकारी कर्मचारियों पर ड्यूटी ज्वाइन करने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी कोई नोटिस नहीं मिला है।
एक माह से अधिक समय से सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। नगर परिषद के अनुसार शहर के अलग-अलग स्थानों पर करीब 125 टन कूड़ा जमा हो गया है। इसे लेकर परिषद और कर्मचारियों के बीच तनाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी जोगेंद्र सिंह कालीरामणा ने बताया कि हड़ताली सफाई कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में 6 अगस्त से 8 सितंबर तक लगातार अनुपस्थित रहने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का उल्लेख है। कर्मचारियों को तीन दिन में जवाब देने और तुरंत ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं।