फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sanitation Workers' Protest March from the Market to the Health Minister's Office

Mahendragarh-Narnaul News: मंडी से स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय तक सफाई कर्मचारियों का रोष मार्च

Sun, 31 May 2026 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Sanitation Workers' Protest March from the Market to the Health Minister's Office
फोटो नंबर-17स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते ग्रामीण सफाई कर्मचारी। स्रोत : संगठन
मंडी अटेली। अटेली स्थित अनाज मंडी में जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में सफाई कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अनाज मंडी से स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के कार्यालय तक रोष मार्च निकाला और ज्ञापन उनके निजी सचिव को सौंपा।
विज्ञापन

यूनियन के प्रधान जुगेश कुमार ने कहा कि वर्ष 2007 में सरकार द्वारा ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति इस उद्देश्य से की गई थी कि गांवों को भी शहरों की तरह स्वच्छ रखा जा सके लेकिन आज तक कर्मचारियों को उनके मूल अधिकार नहीं मिल पाए हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने का वादा किया गया था जो आज तक पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन

यूनियन के महासचिव कॉमरेड सुभाष चंद्र एडवोकेट ने आरोप लगाया कि सरकार सफाई कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा देने में भी असफल रही है और केवल स्वच्छता के नाम पर दिखावा किया जा रहा है। इस मौके पर अशोक कुमार, मनोज कुमार, ओमप्रकाश, महेंद्र सिंह, सतबीर, सुरेश, मंजू देवी और नाथूराम सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed