फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sandeep and priyanka reched the Tokiyo

तीन दिन बाद मैदान में उतरेंगे संदीप व प्रियंका

Sun, 01 Aug 2021 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Sandeep and priyanka reched the Tokiyo
संदीप पूनिया व प्रियंका गोस्वामी। - फोटो : Narnol
टोक्यो ओलंपिक में बॉक्सिंग, बैडमिंटन व शूटिंग में पदक की उम्मीद टूटने के बाद 5 अगस्त से एथलेटिक्स इवेंट में भाग ले रहे खिलाड़ियों से पदकों की उम्मीद कायम है। देश के सभी एथलीट टोक्यो खेल गांव से 1500 किलोमीटर दूर साप्पोरो में पहुंच चुके हैं और वहीं पर अपना अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

संदीप पुनिया व प्रियंका गोस्वामी ने बताया कि पैदल चाल इवेंट के लिए वे बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि वे देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे, इसके लिए उन्होंने लगातार बंगलुरु में कड़ा अभ्यास किया है। 20 किलोमीटर पैदल चाल इवेंट के लिए उन्होंने अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों की वीडियो देखकर तैयारियां की है। इसके साथ साथ जापान में लगभग एक सप्ताह पहले पहुंच कर यहां के मौसम में भी अपने आप को ढालने में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय खिलाड़ियों ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है। अभी हॉकी व दूसरे मुकाबलों में पदकों की उम्मीद कायम है।
विज्ञापन

बॉक्सिंग में अमित, पूजा व मैरीकॉम, शूटिंग में मनु भाकर ने जिस तरह से प्रदर्शन किया वह लाजवाब था। देशवासियों को सभी खिलाड़ियों पर गर्व है। मैरीकॉम ने हार के बाद जिस तरह से संयम दिखाया वह एक सच्चे खिलाड़ी की गरिमा को दर्शाता है। संदीप ने बताया की 5 अगस्त को होने वाले इवेंट में वे देश को पदक दिलाने के लिए जी जान लगा देंगे। प्रियंका गोस्वामी ने कहा कि जिस तरह से पूरे ओलंपिक में महिलाओं ने धूम मचा रखी है उससे उन्हें भी उम्मीद है वह भारत के लिए निश्चित तौर पर पदक जीतेगी। सभी खिलाड़ियों के लिए भारत की करोड़ों की जनता दुआएं कर रही हैं और दुआएं कभी खाली नहीं जाती। संदीप पुनिया के मीडिया मैनेजर राज नारायण पंघाल ने बताया की साप्पोरो का मौसम उत्तर भारत के मौसम से मिलता जुलता है जिसका लाभ निश्चित तौर पर दोनों खिलाड़ियों को मिलेगा। संदीप ने अपना एक 9 सेकंड का वीडियो भी ट्विटर पर साप्पोरो से अपलोड किया है जिसमें वहां का रहन-सहन दिखाया गया है। पंघाल ने बताया की संदीप ने जिस तरह से मेहनत की है इससे सभी लोगों को उम्मीद है कि वह देश की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed