{"_id":"6414bb702b173e0be5075734","slug":"samples-for-two-suspected-patients-will-be-sent-to-rohtak-today-narnol-news-c-17-1-96268-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: दो संदिग्ध मरीजों के लिए सैंपल, आज रोहतक भेजे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: दो संदिग्ध मरीजों के लिए सैंपल, आज रोहतक भेजे जाएंगे
Sat, 18 Mar 2023 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। एच3एन2 इन्फ्लूएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। अब तक कोई नया केस सामने नहीं है। शुक्रवार को सिविल अस्पताल में एच3एन2 एन्फ्लूएंजा के दो संदिग्ध मरीज मिले हैं। दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए रोहतक लैब में शनिवार को भेजे जाएंगे।
सिविल अस्पताल में शुक्रवार को 20 मरीज खांसी, जुकाम व बुखार के पहुंचे। इनमें से दो के सैंपल लिए गए। इसके अलावा वीरवार को भी 16 मरीज फ्लू ओपीडी में आए थे लेकिन किसी का सैंपल नहीं लिया गया था। शुक्रवार को आए 20 मरीजों में से दो के सैंपल लिए गए। फिलहाल उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। सैंपल रिपाॅर्ट आने के बाद ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपनी तैयारी पूरी कर ली गई है। सिविल अस्पताल में आठ बेड का वार्ड तैयार करवा लिया गया है। इसी प्रकार से हर सीएचसी स्तर पर भी वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सकों व कर्मचारियों को भी अलर्ट रहने को कहा गया है। मास्क भी लगाने के निर्देश दिए गए है लेकिन लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं।
दो संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। उनको शनिवार को रोहतक जांच के लिए भेजा जाएगा। सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
-अविनाश पूनिया, नोडल अधिकारी, एच3एन2 इन्फ्लूएंजा।