{"_id":"5ec2c56e8ebc3e902a3e10a9","slug":"samples-for-21-including-relatives-of-the-corona-patient-narnol-news-rtk5555447171","type":"story","status":"publish","title_hn":"खातोली जाट में 280 की स्क्रीनिंग, कोरोना मरीज के परिजन समेत 21 के लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खातोली जाट में 280 की स्क्रीनिंग, कोरोना मरीज के परिजन समेत 21 के लिए सैंपल
विज्ञापन
गांव में टीम लोगों की जांच करते कर्मचारी।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खातोली जाट में एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर हेल्थ विभाग की टीमों ने गांव में लोगों की स्क्रीनिंग की। हेल्थ विभाग की छह टीमों ने गांव में 280 लोगों की स्क्रीनिंग की। वहीं कोरोना मरीज के माता-पिता समेत उसके संपर्क में आने वाले 21 लोगों का सैंपल लिया गया। दूसरी ओर गांव में दवा का छिड़काव किया गया। पूरे गांव को सील कर लोगों पर पुलिस नजर रखी जा रही है।
जिला महामारी प्रभारी डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि सोमवार की सुबह हेल्थ विभाग की टीमें गांव पहुंची। उन्होंने बताया कि डॉ. अरुण कालरा और डॉ. शक्ति सिंह के नेतृत्व में छह टीमों ने डोर-टू-डोर जाकर लोगों के बारे में जानकारी ली और थर्मल स्क्रीनिंग की। सभी लोगों से घरों में रहने को कहा गया है। डॉ. दीपक ने कहा कि लोगों की स्क्रीनिंग के साथ मरीज के घर के सदस्यों का भी सैंपल लिया गया है। इसमें युवक के भाई-भाभी, माता-पिता के अलावा दोस्त समेत 21 लोग शामिल हैं। इसके अलावा सभी को टीम ने कोरोना के बारे में जागरूक किया।
दूसरी ओर जीएच में कोविड-19 के प्रभारी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को जिले में 82 लोगों का कोविड-19 का सैंपल लिया गया है। जीएच नारनौल से 16, महेंद्रगढ़ से नौ, कनीना से आठ, नांगल चौधरी से 11, अटेली से 11 व सतनाली से छह लोगों का सैंपल लिया गया है। इसके अलावा मोबाइल टीम ने खातोली जाट गांव से 21 संदिग्धों का सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन
अब जिले में 4 कंटेनमेंट और बफर जोन घोषित : उपायुक्त
जिले के गांव खातोली जाट में रविवार को एक कोरोना वायरस केस मिलने के बाद अब जिले में कुल 4 कंटेनमेंट और बफर जोन घोषित किए गए हैं। कोविड-19 के प्रोटोकॉल के तहत इन सभी जोन में पुलिस द्वारा नाके लगाकर आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई है। उपायुक्त जगदीश शर्मा ने बताया कि खातोली जाट में जिस नागरिक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है, उसके घर के आसपास के घरों को कंटेनमेंट जोन में शामिल किया गया है। पूरे गांव को बफर जोन घोषित किया गया है। इससे पहले जिला प्रशासन द्वारा महेंद्रगढ़ शहर के मोहल्ला महायचान, नारनौल के हुडा सेक्टर स्थित हाउसिंग बोर्ड तथा अटेली के वार्ड 9 में भी कंटेनमेंट व बफर जोन पहले से घोषित किया जा चुका है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कोरोना वायरस मरीजों के घरों के आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। बफर जोन में भी पुलिस द्वारा नाके लगाए गए हैं। कंटेनमेंट जोन में आवाजाही बंद रहेगी। कंटेनमेंट जोन के अंदर आने वाले सभी घरों के प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग व स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। ये टीमें डोर टू डोर अभियान चला रही हैं। इन क्षेत्रों को सैनिटाइज करने का कार्य किया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन के साथ-साथ बफर जोन की भी आवश्यक बैरिकेडिंग की गई है। डीसी ने नागरिकों से आह्वान किया है कि जिस प्रकार लॉकडाउन-ती में पूरी एहतियात बरतते हुए इस महामारी को फैलने से रोका है उसी प्रकार लॉकडाउन-4 में भी सावधानी बरतते हुए सामाजिक दूरी का ख्याल रखें।