फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Samadhan Camp... Only four people reached the district with complaints

Mahendragarh-Narnaul News: समाधान शिविर... जिले में सिर्फ चार लोग शिकायत लेकर पहुंचे

Thu, 24 Oct 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 24 Oct 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Samadhan Camp... Only four people reached the district with complaints
फोटो संख्या:58- कनीना नगर पालिका में लोगों का इंतजार करते अ​धिकारी--संवाद - फोटो : संवाद
नारनौल/नांगल चौधरी/महेंद्रगढ़। समाधान शिविर में आज नारनौल में 2 व महेंद्रगढ़ में 2 शिकायतें प्राप्त हुईं। अटेली, नांगल चौधरी व कनीना नगर पालिका में कोई शिकायत नहीं पहुंचीं। नारनौल में दोनों शिकायत टेक्निकल ब्रांच से संबंधित थीं और दोनों समस्याओं के समाधान के लिए एक सप्ताह का समय दे दिया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देश पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर के तीसरे दिन वीरवार को नारनौल में मात्र दो शिकायत आईं। नगर परिषद में आयोजित समाधान शिविर में शिकायत सुनने के लिए राकेश कुमार सुपरिटेंडेंट, कृष्ण जेई, दीपक क्लर्क व विशाल ऑपरेटर आदि मौजूद रहे। नगर परिषद में लगाए जा रहे समाधान शिविर के तीन दिन बीत जाने के बाद भी समस्याओं को लेकर आने वाले लोगों की संख्या बढ़ नहीं रही है। वहीं समाधान शिविर में लोगों की शिकायत सुनने के लिए जिला नगर आयुक्त महावीर प्रसाद व कार्यकारी अधिकारी दीपक गोयल भी मौजूद नहीं रहे। मौके पर शिकायत सुन रहे अधिकारियों ने बताया कि दोनों अधिकारी किसी आवश्यक बैठक के चलते बाहर गए हैं।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ नगर पालिका में समाधान शिविर के तीसरे दिन दो लोग शिविर में अपनी समस्या लेकर पहुंचे। यहा दोनों शिकायतें प्रापर्टी आईडी से संबंधित रहीं। नगर पालिका सचिव प्रशांत परासर ने बताया कि वीरवार को समाधान शिविर के तीसरे दिन दो लोग समाधान शिविर में समस्या लेकर पहुंचे। इन दोनों में नाम व एरिया की त्रुटि पाई गई, जिसे पोर्टल से ठीक करवा दिया गया। इस मौके पर नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी, एमई संजोग शर्मा, जेई नवनीत, अतिरिक्त एमई बस्तीराम यादव उपस्थित रहे। वहीं नगर पालिका कनीना में समस्या समाधान शिविर के तीसरे दिन कोई भी व्यक्ति प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed