{"_id":"6894ec9ecb4e284d470a5058","slug":"sakshi-is-first-in-100-meter-race-in-under-11-nidhi-is-first-in-under-14-narnol-news-c-196-1-nnl1004-128103-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अंडर-11 में 100 मीटर दौड़ में साक्षी प्रथम, अंडर-14 में निधि अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अंडर-11 में 100 मीटर दौड़ में साक्षी प्रथम, अंडर-14 में निधि अव्वल
Thu, 07 Aug 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो 34प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी।संवाद
मंडी अटेली। खंड के गांव बाछौद में चल रही जोनल स्तरीय खेलों का समापन किया गया। चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता के में लड़के और लड़कियों के सभी एथलेटिक और टीम खेलों का आयोजन किया गया। जोनल स्तरीय इस प्रतियोगिता में खंड के सभी विद्यालयों से लड़के और लड़कियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन लड़कियों के खेल करवाए गए।
कबड्डी अंडर-19 फाइनल में ऐशली की टीम विजयी रही। अंडर 11 खो-खो में बीकेन सिहमा, अंडर 14 कबड्डी में जीएमएस गुआनी और अंडर 17 कबड्डी में आरएनआर विजयी रही। एथलेटिक में अंडर-11 में 100 मीटर दौड़ में साक्षी प्रथम, अंडर-14 में 100 मीटर में निधि प्रथम, अंडर-17 में 800 मीटर में प्रिया प्रथम, अंडर-19 में 3000 मीटर में रिद्धि प्रथम रही। अंडर-11 में लंबी कूद में साक्षी प्रथम, अंडर-19 में लंबी कूद में रितु प्रथम, अंडर-17 में ट्रिपल जंप में जन्नत प्रथम रही। रिले दौड़ अंडर-11 में विधा देवी प्रथम, अंडर-14 में ऐशली प्रथम रही।
प्रतियोगिता का समापन सरताज सिंह द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल का निर्णय अति सराहनीय रहा। इस मौके पर उपस्थित डीपी सत्य प्रकाश, अमर सिंह, ललित डाबड़ और महेंद्र पीटीआई, अशोक प्रवक्ता, सतीश प्रवक्ता, विरेंद्र एचएमजीपीएस बाछोद, देवव्रत, नाथूराम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।