फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Saint Baba Haridas doing penance sitting in the midst of 41 days of Panch Dhunis in village Kapuri

Mahendragarh-Narnaul News: गांव कपूरी में 41 दिवसीय पंच धूनियों के बीच बैठकर तपस्या कर रहे संत बाबा हरिदास

Sun, 21 May 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 21 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Saint Baba Haridas doing penance sitting in the midst of 41 days of Panch Dhunis in village Kapuri
कनीना। तप से आत्म शक्ति बढ़ती है इसलिए साधु संत समाज में खुशहाली अमन चैन तथा शांति के लिए तप करते हैं। उक्त विचार बाबा गहलानाथ आश्रम कपूरी गांव में 41 दिवसीय पंच धूनियों के बीच बैठकर तपस्या कर रहे संत बाबा हरिदास ने श्रद्धालुओं से कहे। उन्होंने कहा कि साधु संत परमार्थ के लिए शरीर धारण करते हैं। हमें दस इंद्रियों को काबू में करके लक्ष्य प्राप्ति के लिए धर्म पूर्वक परहित के लिए कार्य करना चाहिए। प्रमुख समाजसेवी ठाकुर अतरलाल ने बाबा हरिदास के सदकार्यों की सराहना की। रामपाल नंबरदार व मनोहरलाल पंच ने कहा कि बाबा हरिदास गत 25 अप्रैल से पंच धुनियों के बीच बैठकर तपस्या कर रहे हैं। इस अवसर पर मोहन सिंह रामबास, वेदप्रकाश, हिमांशु, आशीष, लक्ष्मण सिंह, पवन सिंह, रामपाल नंबरदार, मनोहरलाल, सुबेदार गुमान सिंह, प्रेम, चंपा, अमर, बाला देवी, गुड्डी देवी, संतरा, अनिता, संतोष, शिमला, सुमित्रा, अंतर, नवल, पुष्पा, विद्या, सावकौर, मीना, राजदुलारी, मूर्ति, कैलाश सेठ, नरेंद्र सिंह, सतपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed