फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rural sanitation workers demonstrated for demands and submitted memorandum to DRO

मांगों के लिए ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर डीआरओ को सौंपा ज्ञापन

Mon, 20 Dec 2021 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers demonstrated for demands and submitted memorandum to DRO
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी । संवाद - फोटो : Narnol
ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा की बैठक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में उप प्रधान मंजू देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसका संचालन सचिव कृष्ण कुमार ने किया। बैठक के बाद ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जिला राजस्व अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने ज्ञापन में मांग कि सफाई कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए, तब तक न्यूनतम वेतन हर माह 28 हजार दिए जाए, सफाई के उपकरण उपलब्ध कराए जाने, ड्रेस के वार्षिक 8 हजार लागू किए जाने, मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाई जाए, वेतन हर माह की निश्चित तारीख को दिया जाए, सरकारी छुट्टियों के अलावा साल में 45 दिन छुट्टी दी जाए, बढ़ा हुआ मानदेय फरवरी 2021 से लागू किया जाए, 250 की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी नियुक्त किए जाए, सफाई कर्मचारी को मास्क सैनिटाइज, साबुन व तेल उपलब्ध करवाए जाए, साल का 10 हजार रुपये जोखिम भत्ता प्रदान किए जाए, महिलाओं को मातृत्व लाभ व पुरुष कर्मचारी को चाइल्ड केयर लिव प्रदान की जाए, श्रम कानून मे बदलाव किया है वह वापस लिया जाए, सामाजिक सुरक्षा लागू किए जाए। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा ने आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर के आंदोलन का समर्थन किया और कहा कि उनकी जायज मांगों को जल्द पूरा किया जाए। इस मौके पर यूनियन के महासचिव कामरेड सुभाष चंद्र एडवोकेट व कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि बार-बार मांग के बाद भी सरकार सफाई कर्मचारियों की मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने सफाई कर्मचारी अपने मांगों को लेकर 28 फरवरी को चंडीगढ़ विधानसभा पर प्रदर्शन करेंगे। बैठक में पवन कुमार, हरीराम, राजेंद्र, राजपाल, सुंदर नायन, मनोज कुमार, राकेश कुमार, सोमबीर, प्रवीण कुमार, अरविंद कुमार, अनिल कुमार, राकेश कुमार, दीपक कुमार, अशोक कुमार, ओमप्रकाश, चरण सिंह व महेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed