{"_id":"6838a24c0cb3368c5d0c28d4","slug":"rt-pcr-testing-will-start-in-civil-hospital-from-today-narnol-news-c-196-1-nnl1004-125202-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में आज से शुरू होगी आरटी-पीसीआर जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक अस्पताल में आज से शुरू होगी आरटी-पीसीआर जांच
Thu, 29 May 2025 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 29 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-16नारनौल का नागरिक अस्पताल।
नारनौल। जिले में शुक्रवार से आरटी-पीसीआर टेस्टिंग शुरू की जाएगी। इसके अलावा रैपिड एंटीजन टेस्टिंग किट के जरिये भी जिले के सभी सीएचसी पर जांच शुरू की जाएगी।
आरटी-पीसीआर की जांच जिला नागरिक अस्पताल में की जाएगी। जिले में अभी कोरोना ने दस्तक नहीं दी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ ट्राॅमा सेंटर में 15 बैड का वार्ड भी तैयार किया जा चुका है। इससे अगर कोई संक्रमित मरीज मिलता है तो उसे उस वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
इसके तुरंत बाद चिकित्सकों की देखरेख में उपचार शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि महेंद्रगढ़ जिला में पहली और दूसरी लहर ने आमजन को घरों के अंदर रहने के लिए मजबूर कर दिया था। हालांकि अब समय के साथ जिले में सुविधाओं में भी इजाफा हुआ है। यदि कोरोना संक्रमित मरीज मिलते हैं तो ऑक्सीजन की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। नागरिक अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट से 500 लीटर प्रति मिनट उत्पादन करने की क्षमता है। वहीं आईसीयू वार्ड भी चल रहा है।
विज्ञापन
वर्जन:
नागरिक अस्पताल में शुक्रवार से आरटी-पीसीआर की जांच शुरू की जाएगी। इसके अलावा सीएचसी पर रैपिड एंटीजन टेस्टिंग से जांच की जाएगी। अगर किसी में कोई लक्षण दिखाई दे तो नागरिक अस्पताल में जांच करवा सकते हैं।
डॉ. मनीष कुमार, उप सिविल सर्जन नारनौल।