{"_id":"65395f02c0676f4cdb02234a","slug":"rps-football-player-harshit-kumar-included-in-the-national-team-narnol-news-c-203-1-sroh1011-4561-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आरपीएस का फुटबॉल खिलाड़ी हर्षित कुमार राष्ट्रीय टीम में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आरपीएस का फुटबॉल खिलाड़ी हर्षित कुमार राष्ट्रीय टीम में शामिल
Thu, 26 Oct 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ी हर्षित कुमार।
महेंद्रगढ़। आरपीएस स्कूल के फुटबॉल खिलाड़ी हर्षित कुमार का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब यह खिलाड़ी 30 अक्तूबर से 4 नवंबर तक जम्मू कश्मीर में होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगा। इस उपलब्धि पर आरपीएस ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव, सीईओ इंजीनियर मनीष राव, प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. पवित्रा राव ने कहा कि आरपीएस के विद्यार्थी आज शिक्षा ही नहीं खेलों में भी अपनी प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ते हुए विद्यालय के साथ-साथ शानदार प्रदर्शन कर रहे है। ग्रुप के सीईओ इंजीनियर मनीष राव ने कहा कि आरपीएस बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर कृत संकल्पित हैं। प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने कहा कि आज हर क्षेत्र में विद्यार्थी अव्वल भूमिका में नजर आ रहे हैं।
विद्यालय के खेल एचओडी राजकुमार यादव ने बताया कि विद्यालय के हर्षित कुमार ने पानीपत में आयोजित स्टेट लेवल की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया, जिस आधार पर विद्यालय के खिलाड़ी हर्षित कुमार का चयन राष्ट्रीय टीम के लिए किया गया। प्रदेशभर से चयनित सभी 18 फुटबॉल खिलाड़ी भिवानी में चल रहे कैंप में भाग ले कर खेल की बारीकियां सीख रहे हैं। यह कैंप 28 अक्तूबर तक चलेगा।