फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   RPS College became the champion in Mahotsav Jhumar

Mahendragarh-Narnaul News: महोत्सव झूमर में आरपीएस कॉलेज बना चैंपियन

Thu, 13 Nov 2025 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 13 Nov 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
RPS College became the champion in Mahotsav Jhumar
फोटो संख्या:70- जोनल यूथ महोत्सव झूमर में विजेता आरपीएस इंजि. कॉलेज बलाना के प्रतिभागी खुशी का 
महेंद्रगढ़। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी की ओर से आयोजित आठवें तीन दिवसीय जोनल युवा महोत्सव झूमर का अंतिम दिन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव में आरपीएस कॉलेज बलाना ओवरऑल विजेता रहा। विश्वविद्यालय की तरफ से युवा महोत्सव विजेता महाविद्यालय को 21 हजार की राशि प्रदान की गई। विभिन्न महाविद्यालयों से तीन हजार प्रतिभागियों ने 46 स्पर्धाओं में प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. दिलबाग सिंह, रजिस्ट्रार इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ. पवित्रा राव, संस्था के सीईओ इंजीनियर मनीष राव रहे।
विज्ञापन


-यह रहे परिणाम
क्लासिकल डांस में आरपीएस कॉलेज विजेता, राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ उप विजेता व तृतीय आरपीएस डिग्री कॉलेज, ग्रुप सोंग में आरपीएस डिग्री कॉलेज विजेता, राजकीय महाविद्यालय नारनौल उप विजेता व यदुवंशी डिग्री कॉलेज महेंद्रगढ़ तीसरे स्थान पर रहा। हरियाणवी रागनी शोलो में राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल विजेता, आरपीएस कॉलेज उप विजेता व आरपीएस डिग्री कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। वन-एक्ट-प्ले प्रथम आरपीएस विजेता व आरपीएस डिग्री कॉलेज उप विजेता रहा जबकि तीसरे स्थान पर यदुवंशी डिग्री कॉलेज रहा। हिंदी कविता में आरपीएस इंजीनियर कॉलेज विजेता, वैद्यनाथ चौधरी राजकीय महिला महिद्यालय नांगल चौधरी उप विजेता व आरपीएस डिग्री कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

- पोस्टर मेकिंग व अन्य स्पर्धाओं में यह रहे विजेता
पोस्टर मेकिंग राजकीय महाविद्यालय नारनौल विजेता, राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल उप विजेता व राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ और राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहा। कार्टूनिंग में राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल विजेता, पीकेएस राजकीय महाविद्यालय कनीना उप विजेता और यदुवंशी डिग्री कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा।

फोटो संख्या:70- जोनल यूथ महोत्सव झूमर में विजेता आरपीएस इंजि. कॉलेज बलाना के प्रतिभागी खुशी का 

फोटो संख्या:70- जोनल यूथ महोत्सव झूमर में विजेता आरपीएस इंजि. कॉलेज बलाना के प्रतिभागी खुशी का 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed