फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rotary Kitchen Becomes a Lifeline; Workers' Dependence Grows as Canteens Shut Down

Mahendragarh-Narnaul News: रोटरी रसोई बनी सहारा, कैंटीन बंद होने से बढ़ी मजदूरों की निर्भरता

Wed, 15 Apr 2026 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rotary Kitchen Becomes a Lifeline; Workers' Dependence Grows as Canteens Shut Down
फोटो नंबर- 10मनीष
नारनौल। गैस सिलिंडर संकट के चलते पुरानी अनाज मंडी की कैंटीन बंद होने के बाद अब महावीर चौक स्थित रोटरी रसोई मजदूरों के लिए सहारा बन गई है। पहले जहां रोजाना 150 मजदूर कैंटीन में मात्र 10 रुपये में भोजन करते थे। वहीं अब उन्हें 2 किलोमीटर दूर रोटरी रसोई पर आते हैं।
विज्ञापन

रोटरी रसोई के प्रधान राजकुमार चौधरी ने बताया कि यहां पहले 250 से 300 लोग भोजन करते थे लेकिन अब 50 से 60 अतिरिक्त मजदूर रोज पहुंच रहे हैं। 2019 में शुरू हुई इस रसोई का उद्देश्य जरूरतमंदों को सस्ता और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना था। मौजूदा हालात में यह रसोई सैकड़ों लोगों के लिए राहत का प्रमुख केंद्र बन चुकी है।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि इस रसोई पर डीसी, एसपी, मंत्री, विधायक से लेकर व्यापारी व कई प्रबुद्ध जन आकर लोगों को खाना खिलाकर अपनी सेवा दे चुके हैं। साथ ही यहां पर बने सात्विक भोजन का आनंद उठा चुके हैं और समय समय पर उठाते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोटरी रसोई में मिलता है यह खाना
सोमवार को दाल, चावल, रोटी, सलाद व मीठा, मंगलवार को आलू चना, रोटी, चावल, सलाद व मीठा, बुधवार को कढ़ी, चावल, रोटी, सलाद व मीठा, वीरवार को मटर पनीर आलू मिक्स, पूरी, चावल व मीठा, शुक्रवार को दाल, चावल, रोटी, सलाद व मीठा, शनिवार को आलू राजमा मिक्स, चावन, रोटी, सलाद व मीठा और रविवार को अन्नकूट बनाया जाता है।

बॉक्स:
पुरानी अनाज मंडी वाली कैंटीन बंद हो जाने से अब रोटरी रसोई में जाकर अपनी पेट की भूख मिटानी पड़ रही है।-दीनाराम, गांव टीबा बसई
बॉक्स:
यहां कैंटीन थी तो काफी आराम था और खाना भी अच्छा था, अब 2 किलोमीटर दूर जाकर भोजन करना पड़ रहा है।-मनीष, गांव जिलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article