फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rotary Club members played Holi by applying gulal on each other

Mahendragarh-Narnaul News: रोटरी क्लब के सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर खेली होली

Mon, 10 Mar 2025 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Rotary Club members played Holi by applying gulal on each other
फोटो नंबर-14होली मिलन समारोह में मौजूद रोटरी क्लब के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। रोटरी क्लब नारनौल सिटी की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि वर्ष 2027-28 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉ. पुष्पा सेठी व डॉ. अशोक कुमार सेठी रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ पर रोटरी नारनौल के प्रधान विनोद चौधरी व समस्त कार्यकारिणी ने मुख्यातिथि डॉ. पुष्पा सेठी को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर चुने जाने पर स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसके उपरांत सभी सदस्यों ने मिलकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली के पावन त्योहार की बधाई दी।
विज्ञापन

होली के गीतों पर सभी सदस्यों ने मिलकर एक दूसरे को गुलाल का तिलक लगाकर होली खेली। सभी महिलाओं व बच्चों के बीच रुमाल पकड़, कुर्सी दौड़, ग्रुप डांस, अंताक्षरी व अन्य विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई। इनमें सभी बच्चों व महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। क्लब के प्रधान विनोद चौधरी ने बताया कि हिंदू धर्म में होली का त्योहार अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है, जिसे सभी देशवासी आपसी प्रेम, प्यार व सौहार्द के साथ एक दूसरे को रंग, गुलाल लगाकर मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed