फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Role of youth in nation building is very important: Vice Chancellor

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण : कुलपति

Sat, 16 Apr 2022 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Role of youth in nation building is very important: Vice Chancellor
महेंद्रगढ़। एक भारत, श्रेष्ठ भारत अभियान के अंतर्गत प्रदेश में निकाली जा रही अखंड भारत संदेश यात्रा शुक्रवार को हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय पहुंची। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान व अंडमान निकोबार की 151 छात्राओं के दल को कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने महेंद्रगढ़ जिले में प्रचार के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। अखंड भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए जरूरी है कि देश की युवा शक्ति इस दिशा में प्रयास करे। विश्वविद्यालय कुलपति ने इस अवसर पर इंडियन मीडिया सेंटर हरियाणा के इस प्रयास की सराहना की। कहा कि ऐसे प्रयासों से ही जन-जागरूकता का मार्ग प्रशस्त होता है।
विज्ञापन

कुलपति ने इस दल में शामिल छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा भारत को अखंड बनाने के लिए किया जा रहा यह प्रयास उल्लेखनीय है और अवश्य ही इसके माध्यम से उद्देश्यों की प्राप्ति होगी। विश्वविद्यालय में भौतिकी विभाग की प्रो. सुनीता श्रीवास्तव ने छात्राओं को संबोधित करते कहा कि अखंड भारत संदेश यात्रा का संदेश अवश्य ही जन-जन तक पहुंचेगा। इस अवसर पर इंडियन मीडिया सेंटर, हरियाणा के प्रदेश महासचिव नरेंद्र सिंह ने बताया कि इंडियन मीडिया सेंटर, हरियाणा वर्ष 2013 से यह आयोजन करता आ रहा है और इससे पूर्व में महिला आत्मरक्षा जागरूकता यात्रा, सशक्त बेटी सशक्त भारत यात्रा, सैनिक सम्मान यात्रा, भगत सिंह युवा संदेश यात्रा और सामाजिक समरसता संदेश यात्रा आयोजित की चुकी है। विश्वविद्यालय से रवाना छात्राओं के इस दल ने जिला महेंद्रगढ़ में यात्रा निकाल अखंड भारत का संदेश दिया।
विज्ञापन

शनिवार को प्रात: विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई के संयोजक डॉ. दिनेश चहल के नेतृत्व में छात्राओं के लिए योगाभ्यास शिविर का भी आयोजन किया गया। छात्राओं को विभिन्न योग क्रियाएं कराई गई और उनके महत्व से उन्हें अवगत कराया गया। इसके पश्चात यह दल विश्वविद्यालय से कनीना के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर प्रो. सुनीता श्रीवास्तव, डॉ. मोना शर्मा, डॉ. अजय पाल शर्मा, डॉ. प्रदीप सिंह के साथ स्थानीय मीडिया के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed