फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Rohtas Baberwal became the head of Sarva Aaja Sangharsh Samiti Block Nangal Chaudhary again

Mahendragarh-Narnaul News: सर्व अजा संघर्ष समिति खंड नांगल चौधरी के दोबारा प्रधान बने रोहतास बबेरवाल

Sat, 28 Jun 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 28 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Rohtas Baberwal became the head of Sarva Aaja Sangharsh Samiti Block Nangal Chaudhary again
फोटो 4 नांगल चौधरी सर्व अजा संघर्ष समिति के नवनिर्वाचित सदस्य।स्रोत समिति
नांगल चौधरी। सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति के तत्वावधान में नांगल चौधरी के खंडस्तरीय चुनाव करवाने के संबंध में समिति प्रधान चंदन सिंह जालवान की अध्यक्षता में बैठक हुई। रोहतास बबेरवाल को दोबारा प्रधान बनाया गया।
विज्ञापन

बैठक का संचालन करते हुए समिति के महासचिव एवं कबीर सामाजिक उत्थान संस्था दिल्ली के वाइस चेयरमैन बिरदी चंद गोठवाल ने गत बैठक की कार्रवाई बताई। इसका सर्व सहमति से अनुमोदन कर दिया गया। गोठवाल ने सभा को सर्व अनुसूचित जाति संघर्ष समिति द्वारा अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद चुनाव अधिकारी आंबेडकर सभा के प्रदेश लेखा सचिव रामकुमार ढ़ैणवाल और सहायक चुनाव अधिकारी पूर्व वरिष्ठ प्रबंधक जयपाल सिंह व नारनौल खंड के प्रधान सुरेश नारनोलिया की अगुवाई में खंड नांगल चौधरी के विभिन्न पदों पर आम सहमति से चयन किया गया। इसमें प्रमुख सलाहकार राजेंद्र कुमार दोखेरा व शेर सिंह इकबालपुर नंगली, प्रधान रोहतास बबेरवाल, उप प्रधान विक्रम चौधरी, सचिव एडवोकेट राहुल चौधरी और कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के प्रधान चंदन सिंह जालवान द्वारा सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। खंड नांगल चौधरी के प्रधान रोहतास बबेरवाल ने आश्वासन दिया कि दलितों के हक, अधिकार और सामाजिक न्याय की लड़ाई में नांगल चौधरी की कार्यकारिणी हमेशा आगे रहेगी।


इस अवसर पर समिति के कानूनी सलाहकार भीम सिंह दहिया, बंशीधर बायला, गुरु रविदास महासभा के प्रधान बलबीर सिंह बबेरवाल, नांगल दर्गू के सरपंच पूर्णमल, बनवारी लाल आर्य, सुल्तान सिंह जाटीवाल, लखी राम बबेरवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed