{"_id":"892dd82ea5782935c6a1b50e61b193f3","slug":"robbery-from-layer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील से बाइक, मोबाइल और नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकील से बाइक, मोबाइल और नकदी लूटी
ब्यूरो/ अमर उजाला, नारनौल
Updated Sun, 12 Oct 2014 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार बदमाशों ने रास्ता रोककर एक वकील से बाइक, मोबाइल और चार हजार रुपये लूट लिए और मारपीट की। अधिवक्ता को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में एडवोकेट जितेंद्र निवासी सुर्जनवास ने बताया कि वह शुक्रवार रात आठ बजे किसी काम से कनीना गया था। बाइक पर वापस आते समय नांगल हरनाथ से बचीनी को जाने वाली सड़क पर शराब के ठेके के पास चार लोगों ने उसे रोका और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
आरोपियों ने धमकी देते हुए उससे मोटरसाइकिल, मोबाइल और चार हजार रुपये की नकदी लूट ली। बाद में आरोपी मौके से भाग गए। मामले की सूचना पुलिस को दी, साथ ही घायल वकील को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन