फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Roadways Narnaul operated two buses on rural routes.

Mahendragarh-Narnaul News: रोडवेज विभाग नारनौल की ओर से ग्रामीण रूट पर दो बसों का किया संचालन

Sun, 12 Jan 2025 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 12 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Roadways Narnaul operated two buses on rural routes.
फोटो संख्या:60- महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी के लिए नई बस सेवा शुरू होने पर चालक व परिचालक को माला पहन
महेंद्रगढ़। राज्य परिवहन विभाग नारनौल की ओर से रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ वाया बवानिया, कुंड सहित ग्रामीण रास्तों पर बस सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन

यह बस सुबह आठ बजे रेवाड़ी से चलकर 9:45 बजे महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचेगी। उसके बाद नारनौल के लिए रवाना होगी। नारनौल से रेवाड़ी जाएगी। दोपहर 2:30 बजे चलकर शाम 4:30 बजे महेंद्रगढ़ पहुंचेगी। इस बस का रात का ठहराव महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर रहेगा। नई बस सेवा शुरू होने पर गांव खेड़ा के बस स्टैंड पर विभिन्न ग्राम पंचायतों व सामाजिक संगठनों ने बस चालक सोनू व परिचालक सुरेश कुमार का फूलमालाओं से स्वागत किया।
बस के चलने से महेंद्रगढ़, अटेली, कोसली व बावल के ग्रामीणों को बस का लाभ मिलेगा। बस चलने से बवानियां-कुंड-रेवाड़ी रूट पर गांव कुंड, भैरू का बांस, मोहनपुर, नांगल, ऊंचा, नीचा, गोमला, सुंद्रह, भोजावास, बवानिया, डुलाना गांव के ग्रामीणों को फायदा मिलेगा। यह बस महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से प्रतिदिन सुबह सवा छह बजे चलकर ग्रामीण रूटों से होते हुए रेवाड़ी जाएगी। इसके बाद रेवाड़ी से यह बस सुबह आठ बजे महेंद्रगढ़ आएगी। बस सेवा शुरू होने से ग्राम पंचायतों व सामाजिक संगठनों ने नारनौल डिपो के महाप्रबंधक अनीत यादव, सीआई ब्रहमप्रकाश, डीआई रोहताश यादव सहित अन्य अधिकारियों का आभार जताया है। इस मौके पर समाजसेवी रामनिवास पाटोदा, मुकुट यादव, डुलाना सरपंच प्रतिनिधी डॉ. धर्मेद्र, पंच राजेश, खेड़ा सरपंच प्रतिनिधी ओमकार, करतार सेठ, बलबीर पंच, कृष्ण पंच, नरेश पंच, सूबेदार रामफल, शंकर लाल, र्धमपाल, डॉ. सुरेश, संदीप इंजिनियर बचीनी, संजीव सहित अन्य ग्रामीणों ने बस का स्वागत किया हैं।
विज्ञापन

इंसेट
सेहलंग रूट पर भी चली बस
नारनौल डिपो की ओर से सेहलंग रूट पर भी एक बस शुरू की गई है। इस बस के चलने से आधा दर्जन गांवों को लाभ मिलेगा। इस रूट पर बवाना, मालड़ा सराय, मालड़ा बास, लावन, भगड़ाना, माजरा कला आदि गांवों के यात्रियों को लाभ मिलेगा। यह बस सेवा गांव सेहलंग से सुबह साढ़े नौ बजे चलकर महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर सुबह दस बजे पहुंचेगी। वापसी में यह बस स्टैंड से 10:20 बजे पर सेहलंग के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------
वर्जन
राज्य परिवहन विभाग नारनौल की तरफ से यात्रियों की परेशानी को देखते हुए ग्रामीण मागोZं से दो नई बस सेवा शुरू की गई। रोडवेज महाप्रबंधक के आदेशानुसार यह बस शुरू की गई है। महाप्रबंधक का आदेश है किसी भी यात्री को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े।- सज्जन कुमार, इंचार्ज, बस स्टैंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed