{"_id":"680fc5c4bf93242b5f040a9a","slug":"roadways-employees-protested-for-two-hours-regarding-their-demands-narnol-news-c-196-1-nnl1003-123967-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने किया दो घंटे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने किया दो घंटे प्रदर्शन
Mon, 28 Apr 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-28रोडवज जीएम को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी।
नारनौल। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने सोमवार को बस स्टैंड में दो घंटे प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे जितेंद्र कुमार ने बताया कि 25 अप्रैल को साझा मोर्चा की बैठक रोहतक में हुई थी। इसमें हर डिपो पर 28 अप्रैल को दो घंटे का रोष प्रर्दशन करने का निर्णय लिया गया था।
वहीं 15 मई को परिवहन मंत्री के विधानसभा क्षेत्र अंबाला छावनी में न्याय मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि फिर भी कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी गई तो 20 मई को एक दिवसीय सांकेतिक राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन सांझा मोर्चा के बैनर तले मांगों पर सहमति जताई थी, जिन्हें लागू करने का भरोसा दिया था। लेकिन मांगे को अभी तक लागू नहीं करने से कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। प्रदर्शन के बाद नारनौल डिपो सांझा मोर्चा राज्य कमेटी के सदस्यों द्वारा मांगों का एक ज्ञापन रोडवेज महाप्रबंधक अनित कुमार सौंपा गया। इस मौके पर राज्य महासचिव देवेंद्र बिट्टू, जितेन्द्र कुमार प्रेस प्रवक्ता, डिपो प्रधान हंसराज यादव, इंटक सुरेश कुमार, महासचिव मनोज कुमार, पूर्व उपप्रधान कुलदीप यादव, स्टैंड इंचार्ज राजेश कुमार, भगत सिंह व योगेश आदि मौजूद रहे।