फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Roadways bus drivers and conductors will participate in the strike, passengers may face problems

Mahendragarh-Narnaul News: हड़ताल में रोडवेज बस चालक-परिचालक होंगे शामिल, हो सकती है यात्रियों को परेशानी

Wed, 09 Jul 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 09 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus drivers and conductors will participate in the strike, passengers may face problems
फोटो नंबर- 21नारनौल बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
नारनौल। राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हड़ताल में नारनौल डिपो के चालक, परिचालक सहित अन्य कर्मचारी भी हिस्सा ले रहे हैं। इससे रोडवेज बस सेवा भी प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

हालांकि महाप्रबंधक ने नोडल अधिकारियों को व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश जारी किए हैं। इतना ही नहीं हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों को भी बस स्टैंड परिसर से 200 मीटर दूर विरोध प्रदर्शन के लिए पत्र जारी कर दिया है। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन, भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन, एआईयूटीयूसी, हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन सहित अनेक यूनियन राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में हिस्सा ले रही है।
विज्ञापन


रोडवेज विभाग की यूनियनों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने पर नारनौल जीएम ने मंगलवार से ही मोर्चा संभाल लिया है। यात्रियाें को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए उन्होंने रात को नारनौल डिपो पर ही ठहराव किया ताकि यातायात सेवा सुचारू रूप से संचालित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र व राज्य सरकारों की मजदूर-कर्मचारी व स्कीम वर्कर विरोधी नीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय हड़ताल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन हरियाणा भी बढ़ चढ़कर भाग ले रही हैं। इसको लेकर राज्य प्रधान कृष्णा देवी ने बताया कि सरकार श्रमिक तक मानने और न्यूनतम वेतन देने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि मजदूर-कर्मचारी विरोधी चार लेबर कोड थोप कर श्रम कानूनों को समाप्त किया जा रहा है। राज्य प्रधान कृष्णा देवी व जिला सचिव संतोष ढिल्लों ने जिला की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं से बुधवार को पुराना लघु सचिवालय नारनौल के सामने पार्क में एकत्रित होने का आह्वान किया है।
इंसेट



भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन लेगा हिस्सा

हरियाणा के जिला प्रधान सीताराम व जिला सचिव महावीर प्रसाद गोद ने बताया कि यूनियन के सभी सदस्य हड़ताल पर रहकर नारनौल में पुराना लघु सचिवालय नारनौल के सामने पार्क में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन में बढ़ चढ़कर शामिल होंगे। यूनियन के सभी सदस्य व कारीगर, मजदूर-मिस्त्री जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।


इंसेट
एआईयूटीयूसी रोडवेज डिपो पर जताएगा रोष

एआईयूटीयूसी के जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह ने बताया कि पुराना लघु सचिवालय नारनौल के सामने पार्क में एकत्रित होंगे और जुलूस के रूप में रोडवेज डिपो पर पहुंचकर केंद्र व राज्य सरकारों की मजदूर-कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। एआईयूटीयूसी से जुड़ी सभी यूनियन केंद्र तथा राज्य सरकारों की मजदूर-कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर देशव्यापी आम हड़ताल में हिस्सा ले रही है।
इंसेट
ये हैं प्रमुख मांगें

ये मजदूर विरोधी 4 लेबर कोड को खत्म किया जाए, सार्वजनिक क्षेत्रों व सरकारी उपक्रमों के निजीकरण पर रोक लगाने, ट्रेड यूनियन अधिकारों को सुरक्षित करने, हायर एंड फायर नीति को रद्द करने, काम के घंटों में बढ़ोतरी को रोकने, न्यूनतम वेतन 26000 लागू करने, सभी स्कीम वर्करों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, ग्रामीण चौकीदार, ग्राम पंचायत ट्यूबवेल ऑपरेटर जल कर्मी, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने, सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, सभी बेरोजगारों को रोजगार देने, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने, बिजली के बढ़ाए रेट व रेल किराया वापस लेने, दिहाड़ी 600 रुपये प्रतिदिन करना आदि।




वर्जन
प्रयास है कि बसों का संचालन नियमित रूप से हो। सभी नोडल अधिकारियों को व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। आवश्यकता अनुसार सभी अधिकारी बसों के संचालन को बनाए रखने के लिए रात्रि ठहराव भी करेंगे। हड़ताल पर रहने वाले कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बस स्टैंड परिसर से 200 मीटर की दूरी पर विरोध प्रदर्शन करें।-मनोज कुमार शर्मा, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed