फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Roads and drains will be constructed with Rs 2.10 crore

Mahendragarh-Narnaul News: 2.10 करोड़ रुपये से होगा सड़क और नालों का निर्माण

Sat, 09 Nov 2024 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Roads and drains will be constructed with Rs 2.10 crore
नारनौल। नई सरकार बनने के बाद शहर में विकास कार्य करवाने को लेकर सक्रिय हुई नगर परिषद ने करीब 27 कामों के लिए दो करोड़ दस लाख रुपये के टेंडर जारी कर दिए हैं। इस राशि से शहर में अनेक स्थानों पर सड़क व पानी निकासी के लिए नालों का निर्माण किया जाएगा। बीते दिनों जहां विधायक ओमप्रकाश यादव ने छह करोड़ के कार्यों का श्रीगणेश किया, वहीं, अब शहर की कई सड़क व नालों के निर्माण को लेकर नगर परिषद ने टेंडर लगा दिए हैं।
विज्ञापन

इन 27 कार्यों में हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी की सड़क भी शामिल है। इसे लेकर कॉलोनी के लोगों ने धरना भी दिया था। कॉलोनी के लोगों ने कई बार ज्ञापन देकर भी प्रशासन से इस सड़क को बनवाने के लिए गुहार लगाई। इसके अलावा वार्ड पार्षद ने भी हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी की सड़क को लेकर नगर परिषद हाउस की बैठक में कई बार मांग उठाई। अब शहर में कई स्थानों पर सड़क और पानी निकासी के नालों का निर्माण होने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन




इन 27 कामोंं के लगाए टेंडर
-दीवान फैमिली से व्यास की हवेली तक गली 5.30 लाख की लागत से।
-वार्ड 23 में संजय मित्तल से प्रहलाद शर्मा के मकान तक गली 9.62 लाख की लागत से।
-रोशनलाल से प्रभातीलाल तक गली 10.36 लाख की लागत से।
-पुरानी मंडी में पॉलिटेक्निकल कॉलेज से राव तुलाराम पार्क तक नाला 12.07 की लागत से।
-जल महल के साथ से पानी निकासी के लिए नाला 6.64 लाख की लागत से।
-रतनलाल के मकान से सुभाष स्टेडियम तक नाला 9.67 लाख की लागत से।
-पटीकरा से श्मशान घाट रेलवे अंडरपास तक नाला 12.54 लाख की लागत से।
- पेप्सी गोदाम वार्ड नंबर 5 में नाले का निर्माण 1.93 लाख की लागत से।
-नरेश मार्बल हाउस के पास निजामपुर रोड वार्ड नंबर 7 की सड़क 8.48 लाख की लागत से।
-मंजू सोनी के मकान से महेंद्र सिंह के मकान तक सड़क का निर्माण 8.88 लाख की लागत से।
-पुरानी मंडी के गेट से रास्ते का निर्माण 4.60 लाख की लागत से।
-योगेश सैनी के मकान से अंडरपास तक सड़क का निर्माण 2.13 लाख की लागत से।
-ओपी सोनी के मकान से एबीसी माउंटेन श्री स्कूल तक सड़क 8.04 लाख की लागत से।
- वार्ड नंबर 15 में पैचवर्क 9.31 लाख की लागत से।
-हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सड़क का निर्माण 3.41 लाख की लागत से।
-बहरोड रोड से रुडमल अग्रवाल तक सड़क का निर्माण 2.87 लाख की लागत से।
-सिंघाना रोड से भोलाराम शर्मा के मकान तक सड़क निर्माण 2.87 लाख।
-कालूराम के मकान से दयाराम के मकान तक वार्ड नंबर 5 की सड़क का निर्माण 24.83 लाख की लागत से।
- वार्ड नंबर 22 में सड़क निर्माण 13.39 लाख से। -वार्ड नंबर 25 में सड़क निर्माण 4.18 लाख से।
- वार्ड नंबर 25 में दूसरी सड़क 6.97 लाख से। -वार्ड नंबर 25 में गुरुद्वारा के पास की सड़क 5.51 लाख से।
- वार्ड नंबर 18 सड़क निर्माण 5.38 लाख से। -वार्ड नंबर 21 में सड़क निर्माण 8.31 लाख से।
-वार्ड नंबर 21 नलापुर चौक की सड़क 10 लाख की लागत से।
-लाल हवेली से धर्मेंद्र सोनी के मकान तक सड़क 8.68 लाख की लागत से।
-बीएन राव के मकान से राव नरेंद्र सिंह की कोठी तक गली का निर्माण 4.60 लाख की लागत से।
वर्जन-
विधानसभा चुनाव से पहले 61 कामों के टेंडर लगाए थे, जिसमें इन 27 कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी। अब इन कार्यों के फिर से टेंडर लगाए गए हैं। सभी औपचारिकता पूर्ण होते ही ये काम भी शुरू करवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदर सिंह श्योराण, एक्सईन नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed