{"_id":"68740473d8e2632fd30f31d9","slug":"road-safety-mirrors-should-be-installed-at-main-intersections-and-turns-narnol-news-c-203-1-sroh1011-118465-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मुख्य चौराहों और मोड़ों पर रोड सेफ्टी मिरर लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मुख्य चौराहों और मोड़ों पर रोड सेफ्टी मिरर लगाए
Mon, 14 Jul 2025 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या: 54- गांव ककराला रोड सेफ्टी मिरर --स्रोत- ग्रामीण
कनीना। ककराला गांव की पंचायत के कदम की हर तरफ तारीफ हो रही है। इन दिनों कनीना-अटेली मार्ग पर बनाए जा रहे रेलवे ओवरब्रिज के चलते भारी वाहनों समेत तमाम ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। ऐसे में संकरी गलियां और अंधे मोड़ हादसों को न्यौता दे रहे थे। कई बार गांव में दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। इन्हीं हादसों को रोकने के लिए ग्राम पंचायत ने गांव के मुख्य चौराहों और मोड़ों पर रोड सेफ्टी मिरर (उत्तल दर्पण) लगवाए हैं। इन मिररों से वाहन चालकों को मोड़ के दूसरी तरफ से आ रहे वाहनों की तस्वीर साफ नजर आती है।
वहीं सरपंच नीलम देवी का कहना है कि रेलवे ओवरब्रिज का काम चालू होने से गांव में ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया था। कई बार छोटे-बड़े हादसे होते देखे। पंचायत की बैठक में फैसला लिया कि रोड सेफ्टी मिरर लगाए जाएं।
विज्ञापन
वहीं सरपंच नीलम देवी का कहना है कि रेलवे ओवरब्रिज का काम चालू होने से गांव में ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया था। कई बार छोटे-बड़े हादसे होते देखे। पंचायत की बैठक में फैसला लिया कि रोड सेफ्टी मिरर लगाए जाएं।
विज्ञापन