फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   road jam, breake the bus glass

जाम लगा रोडवेज बस के शीशे तोड़े

Fri, 22 Jan 2016 12:14 AM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
महेंद्रगढ़ / नारनौल Updated Fri, 22 Jan 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन

अटेली-महेंद्रगढ़ मार्ग पर वीरवार को तीन गायें मरी मिलने से भड़के लोगों ने रेवाड़ी-झुंझुनू नेशनल हाईवे जाम कर विरोध जताया। इस दौरान लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे डीएसपी राजेश कुमार और कनीना के डीएसपी ताहिर हुसैन के अलावा अन्य लोगोें ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। बाद में पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा।

विज्ञापन


जाम लगा रहे युवकों ने रोडवेज की एक बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए। दो घंटे लगे जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। जाम के दौरान बस से बाहर निकले लोगों को पुलिस के कोप का भाजन बनना पड़ा। इसके बाद ही जाम खुल पाया। चार किलोमीटर के अंदर तीन गायों की गई क्रूरता की लोगों ने जमकर निंदा की।
विज्ञापन


वीरवार अल सुबह ही स्थानीय लोगों ने महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर तीन मरी गायों को अलग-अलग जगह देखा। घटनास्थल को देखकर ऐसा लग रहा था कि गायों को बुरी तरह से मारा गया है। जिंदा बचे एक गाय और दो बछड़ों को भी चोटें लगी हुई थी। गौ भक्तों ने घायल गाय का उपचार किया। इसके बाद लोगों ने सुबह करीब 10 बजे रेवाड़ी-झुंझुनू नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम करीब दो घंटे तक चला। डीएसपी राजेश कुमार, कनीना के डीएसपी ताहिर और तहसीलदार रोहतास के आश्वासन के बाद भी जब लोगों ने जाम नहीं खोला तो डीएसपी ने मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल बुला ली। इस दौरान नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह, बीडीपीओ ओमप्रकाश ने भी उपस्थित लोगों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मानने पर पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। लाठी चार्ज होते ही प्रदर्शन कर रहे युवक भाग गए। बाद में युवकों ने रोडवेज बस पर पथराव किया। इससे बस के शीशे टूट गए। इस दौरान एक नवनियुक्त सरपंच को भी चोट लगी। जब लोगों ने पुलिस को बताया कि यह तो सरपंच है। इसके बाद ही उसको छोड़ा गया। जाम में फंसे बसों के यात्री भी सड़क पर खड़े थे। उन लोगों को भी पुलिस के थप्पड़ और लठ खाने पड़े। जाम लगा रहे अधिकतर युवक निकल भागे।

 
तीन नाके पास किए
पशुओं की क्रूरता को लेकर लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ है। उपस्थित लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि पशुओं के साथ क्रूरता करने वालों ने तीन पुलिस नाके पार किए हैं। पहले महेंद्रगढ़ का फिर दौंगड़ा का इसके बाद नया बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी के नाके पर ही गाय को डालकर यह दिखाया गया कि उन्हें पुलिस का भय नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed