Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   road from Dohan River to Prajapat

Mahendragarh-Narnaul News: दोहान नदी से मोहल्ला प्रजापत तक 200 मीटर रोड जर्जर

Wed, 18 Nov 2026 10:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
road from Dohan River to Prajapat
फोटो संख्या:75- मोहल्ला प्रजापत  से डुलाना रोड तक बदहाल मार्ग--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में दोहान नदी से मोहल्ला प्रजापत तक जाने वाली करीब 200 मीटर सड़क जर्जर हालत में पहुंच चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और उखड़ी सतह वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। यह मार्ग शहर के साथ करीब 20 गांवों के लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। प्रतिदिन पांच हजार से अधिक लोग यहां से गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क की हालत में सुधार नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


मार्ग पर दिनभर छोटे-बड़े वाहनों के साथ स्कूल बसों की आवाजाही रहती है। गड्ढों से बचने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होने का खतरा बना रहता है। लोगों के अनुसार सड़क की खराब हालत से वाहनों के टायर फटने जैसी घटनाएं भी हो रही हैं। दुपहिया वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को लेकर गुजरने वाली बसों को अधिक परेशानी होती है।
विज्ञापन



दोहान नदी से मोहल्ला प्रजापत तक करीब 200 मीटर सड़क लंबे समय से खराब है। गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ता है। संबंधित विभाग को समस्या का समाधान करवाना चाहिए। बलबीर प्रजापत, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मार्ग करीब 20 गांवों के लोगों के लिए शहर में आने-जाने का प्रमुख रास्ता है। सुबह और दोपहर स्कूल बसों की आवाजाही रहती है। सड़क की खराब हालत से बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। इसकी मरम्मत के बजाय जरूरत के अनुसार दोबारा निर्माण करवाया जाना चाहिए, ताकि लंबे समय तक राहत मिल सके। राहुल यादव, मोहल्ला सलीमाबाद


जल्द करवाया जाएगा सड़क का निर्माण
नगरपालिका की ओर से सड़क निर्माण के लिए निविदा लगवाई जाएगी। निविदा पारित होने के बाद जल्द ही मार्ग का निर्माण करवाया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी न हो। रमेश सैनी, नगरपालिका अध्यक्ष, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:75- मोहल्ला प्रजापत  से डुलाना रोड तक बदहाल मार्ग--संवाद

फोटो संख्या:75- मोहल्ला प्रजापत  से डुलाना रोड तक बदहाल मार्ग--संवाद

फोटो संख्या:75- मोहल्ला प्रजापत  से डुलाना रोड तक बदहाल मार्ग--संवाद

फोटो संख्या:75- मोहल्ला प्रजापत  से डुलाना रोड तक बदहाल मार्ग--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed